Categories: HealthNewsPoliticsUp

प्रदेश के नौ नए मेडिकल कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू हो जाएगा एडमिशन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Estimated reading time: 1 minute

सिद्धार्थनगर/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिद्धार्थनगर समेत राज्य के नौ नए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया इसी सत्र से प्रारम्भ हो जाएगी। इन मेडिकल कॉलेजों का नेशनल मेडिकल कॉउंसिल (एमएमसी) की तरफ से निरीक्षण होना है। एनएमसी से अप्रूवल मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से इनको जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

साढ़े चार साल में बने 32 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज
सीएम योगी रविवार को सिद्धार्थनगर में बने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1947 से लेकर 2016 तक करीब सत्तर सालों में यूपी में सिर्फ 16 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे जबकि 2017 से अब तक सिर्फ साढ़े चार सालों में कुल 32 नए राजकीय मेडिकल कॉलेज बन गए हैं या निर्माणाधीन हैं। अयोध्या, बस्ती समेत आठ नए मेडिकल कॉलेज गत वर्ष से क्रियाशील हो गए हैं जबकि सिद्धार्थनगर, देवरिया समेत नौ नए मेडिकल कॉलेजों का शुभारंभ हम इस सत्र में करने जा रहे हैं।

बाबू माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर होगा यह मेडिकल कालेज

सीएम योगी ने कहा, सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज बाबू माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर होगा। यहां 300 बेड का हॉस्पिटल जिला अस्पताल से सम्बद्ध किया गया है जबकि 320 बेड का हॉस्पिटल जिला अस्पताल में पहले से है। जनपद के लोगों को इसी सत्र से फुल फ्लेज मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा। इससे जनपद, आसपास के क्षेत्रों समेत नेपाल तक की करीब 30 लाख की आबादी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाओं से आच्छादित होगी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर आकांक्षात्मक जिलों में शामिल रहा है और केंद्र-प्रदेश सरकार व जनप्रतिनिधियों के प्रयास से यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार आदि क्षेत्रों में काफी बेहतर कार्य हुआ है। यहां के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपचार ही नहीं स्वास्थ्य जागरूकता का भी बड़ा केंद्र बनेगा।

15 नए मेडिकल कॉलेज भी हुए हैं स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान मेडिकल कॉलेजों ने बहुत अच्छा कार्य किया है। 2021-22 के लिए प्रदेश में 15 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि संतकबीरनगर, महराजगंज समेत अब जो 16 जनपद बचे हैं, वहां भी मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सरकार ने पीपीपी मॉडल पर पॉलिसी बनाई है। हमारी सरकार का पांच साल का कार्यकाल पूरा होते होते प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज होंगे।

बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से इंसेफेलाइटिस न्यूनतम स्तर पर, कोविड प्रबंधन भी शानदार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से इंसेफेलाइटिस बीमारी अब न्यूनतम स्तर पर है। कभी सिद्धार्थनगर जनपद भी काफी इंसेफेलाइटिस प्रभावित था। कोरोना के शानदार प्रबंधन में भी बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से मदद मिली। उन्होंने कहा कि कोरोना से अमेरिका जैसे विकसित देश त्रस्त हैं वहीं यूपी में इसपर प्रभावी नियंत्रण सबके सामने है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago