Categories: CrimeNewsUp

दोस्त की हत्याकर बंगलुरू से फरार बदमाश का ‘हाफ इनकाउंटर’, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। खोराबार इलाके में रविवार की रात रामनगर कडजहां के पास पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिसवालों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। उधर, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। पकड़ा गया बदमाश, मिथुन पासवान गैग से जुड़ा है। वह देवरिया के गौरीबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बदमाश की पहचान देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के गौरी बुजुर्ग गांव निवासी धर्मदेव यादव के रूप में हुई है। धर्मदेव यादव चौरीचौरा इलाके के रहने वाले मिथुन पासवान गैंग का सक्रिय सदस्य है। धर्मदेव पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। खोराबार इलाके में छह जून को हुई दिव्या दुबे हत्याकांड में उसकी तलाश चल रही थी। उसने दिव्या के चचेरे भाई के साथ मिलकर हत्या की थी।

– मिथुन गैंग से जुड़ा है आरोपित धर्मदेव यादव, गौरीबाजार का है हिस्ट्रीशीटर
– धर्मदेव का एक साथी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, चल रही है तलाश
खोराबार की दिव्या दुबे हत्याकांड में शामिल था आरोपित धर्मदेव

खोराबार पुलिस को उसकी तलाश थी। रविवार की रात में चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। इंजीनियरिंग कालेज चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह की टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की जिसमें धर्मदेव के पैर में गोली लगी। वह बाइक सहित गिर गया। पीछे बैठा उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धर्मदेव के पास से पल्सर बाइक और डीबीएल गन बरामद हुई है। पैर में गोली लगने से घायल धर्मदेव को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है। धर्मदेव गौरीबाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। खोराबार के पोखरा टोला में छह जून को दिव्या दुबे की हत्या में वह शामिल था। इसके अलावा बंगलुरु में उसने अपने दोस्त की भी हत्या कर दी थी। बंगलुरु पुलिस धर्मदेव की तलाश कर रही है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago