Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बस्ती के जिस युवक की मौत हो गई थी। वह कोरोना पॉजिटिव था। बुधवार की सुबह केजीएमयू लखनऊ के लैब से भी उसकी रिपोर्ट आ गई। युवक का उपचार करने वाले सभी डाक्टरों, पैरामेडिकल स्टॉफ और तीमारदारों को क्वारंटीन, आइसोलेट कर दिया गया है। जो लोग भी मरीज के सम्पर्क में आए थे। उनकी भी तलाश हो रही है। केजीएमयू लखनऊ के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक गोरखपुर से जो सैम्पल आया था, वह पॉजिटिव मिला है। गोरखपुर में हुई जांच भी सही थी। केजीएमयू से क्रास चेक होने पर इसमें सही पाया गया।
बता दें कि 30 मार्च की सुबह बीआरडी मेडिकल कालेज के आईसीयू में में एक युवक की मौत हो गई थी। उसे 29 की रात उसके घरवालों ने सांस लेने में परेशानी होने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के बाद मेडिसिन विभाग में उसे ले जाया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर तो चिकित्सकों ने उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कर दिया जहां 30 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने शक के आधार पर उसके गले के लार के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। युवक का शव परिवारीजन अपने साथ लेते गए। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की जांच 31 मार्च को कोरोना के संकेत मिले थे। बुधवार को केजीएमयू से सूचना आई कि उसे कोरोना था।
युवक की मौत के बाद बस्ती के गांधीनगर मोहल्ले को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। युवक के परिजनों को रैपिड रिस्पांस टीम अपने साथ जांच के लिए ले गई है। मृतक के जनाजे में शामिल लोगों की जानकारी ली जा रही है। यह सामने आया है कि युवक कुछ दिन पहले दुबई से लौटा था। मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने युवक की फ़ोटो वायरल करके बताया कि उसे किडनी रोग था जिससे मौत हुई। लेकिन केजीएमयू की रिपोर्ट से मौत की सही वजह सामने आ गई। इस मामले की जानकारी होने पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मेडिकल कॉलेज निरीक्षण करने पहुंच गए।
गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…
मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…
गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…