रसोई गैस से शहर में दौड़ते हैं ऑटो, रीफिलिंग देखकर हैरान रह गए नगर मजिस्ट्रेट

0
3244

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। शहर में हरे ऑटो रसोई गैस से चलते हैं। घर के सिलेंडर से टेंपो को खुराक मिलती है। दीगर बात ये है कि आप जान लीजिए ऐसे टेंपो में बैठते हैं तो मान के चलिए चूल्हे पर सवार हैं। अब अंदाजा लगा लीजिए कि छोटे से सफर में एक चिंगारी कितनी खतरनाक हो सकती है। मंगलवार को राजघाट इलाके के टीपी नगर में सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मारा तो गैस भर रहे लोग भाग खड़े हुए।


सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव को पहले से बताया गया था कि ट्रांसपोर्ट नगर और अलहदादपुर में अवैध रीफिलिंग होती है। टेंपो में गैस भरी जाती है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर को बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्रा मौजूद रहे। टेंपो वालों का कहना है कि सीएनजी से सस्ता होने कारण टेंपो वाले भरवाते हैं। शहर में 50 से अधिक जगहों पर गैस की रीफिलिंग होती है।

Leave a Reply