Categories: News

गोरखनाथ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध करायी जाएं बेहतर सुविधाएं

Estimated reading time: 1 minute

लखनऊ/गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले और गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मकर संक्रान्ति मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरों में अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शीतलहर के मद्देनजर जरूरतमन्दों को कम्बल आदि का वितरण भी कराया जाए। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के तहत किसानों को बायो गैस एवं गौवंश संरक्षण, संवर्धन विषयों पर प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने खिचड़ी मेले को प्लास्टिक मुक्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन एवं पीए सिस्टम लगाकर प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, अवैध होर्डिंग आदि को हटाया जाए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ ही, पर्किंग स्थलों को बढ़ाने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने पटरी व्यवसायियों के पुनर्वास की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि घंटाघर, पाण्डेयहाता आदि क्षेत्रों के पटरी व्यवसायियों को भी बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने घण्टाघर का जीर्णोद्धार कराने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी नेे गांवों में आधुनिक स्कूल, सीएचसी, ओपेन जिम आदि की स्थापना कराते हुए इन्हें आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 100 गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा।
बैठक में कमिश्नर जयन्त नार्लिकर, जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पाण्डियन, उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनुज सिंह, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago