Categories: News

बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष बने भानु प्रताप, महामंत्री चुने गए अनुराग

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव में भानु प्रताप पाण्डेय अध्यक्ष और अनुराग दूबे महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। अन्य पदों की मतगणना शनिवार को होगी। शुक्रवार की देर शाम मतगणना के बाद आए परिणाम की घोषणा होने के बाद समर्थकों ने अपने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किए। दोनों पदाधिकारियों को घर और मोहल्लों में भी जश्न का माहौल रहा।

बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव में कुल 1946 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुआ और शाम 4 बजे तक चलता रहा। भारी गर्मी और धूप के बावजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में काफी उत्साह रहा। शाम 5 बजे से अध्यक्ष और मंत्री पद की मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार पाण्डेय को 42 मतों से पराजित किया। भानु प्रताप पाण्डेय को 556 और मनोज को 514 मत मिले। वहीं मंत्री पद पर अनुराग दूबे ने भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी को 37 मतों से शिकस्त दी। अनुराग को 537 और धीरेन्द्र को 500 मत मिले। अध्यक्ष और मंत्री पद पर 10-10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। एल्डर्स कमेटी ने बताया कि अन्य पदों की मतगणना अगले दिन यानी शनिवार की सुबह 10.30 बजे से की जाएगी।

अध्यक्ष और मंत्री में प्रत्याशी को मिले मत
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिमन्यु पांडेय 140,उमापति उपाध्याय 117, जय प्रकाश सिंह 21, जितेंद्र धर दूबे 119, जंग बहादुर प्रसाद 54, बलवंत शाही 157, भानु प्रताप पांडेय 556, मनोज कुमार पाण्डेय 514, रत्नाकर सिंह 120 और रवीन्द्र धर दूबे को 4 मत मिले। वहीं मंत्री पद के प्रत्याशी अनुराग दूबे को 537, गिरीश चंद द्विवेदी 23, आशुतोष कुमार मिश्र 78, धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी 500, रमाशंकर उपाध्याय 43, राम मणि त्रिपाठी 43, विनोद कुमार यादव 197, वीरेंद्र धर दूबे 52, शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव 286 और सुशील चंद सहानी को 135 मत प्राप्त हुए।

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago