Categories: Crime

जहरखुरानों ने डॉक्टर को लूटकर फेंका

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। गगहा क्षेत्र के अतायर गांव के पास गोरखपुर— वाराणसी हाइवे के किनारे जहरखुरानों ने डॉक्टर को लूटकर फेंक दिया। रविवार की सुबह टहलने गए लोगों ने डॉक्टर को देखकर परिजनों को बगल में पड़े मोबाइल फोन से जानकारी दी। सूचना देने के करीब एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। डॉक्टर की पहचान कोतवाली एरिया के जगरनाथपुर मोहल्ला निवासी डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई। वह हर शनिवार को मरीज देखने के लिए आजमगढ़ जाते थे। डॉक्टर को परिजनों ने शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। डॉक्टर कब और कैसे जहरखुरानों के शिकार बने। उनके होश में आने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। जहरखुरान उनके पास से 20 हजार रुपए, सोने की चेन, दो अंगूठी लेकर फरार हो गए हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago