Categories: News

पीपीगंज में ‘फौजियों’ की नर्सरी तैयार कर रहे संदीप, हर साल सेना में होते भर्ती

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। पीपीगंज कस्बे के पास बापू पीजी कॉलेज के खेल ग्राउंड में ‘जवानों’ की नर्सरी चल रही है। ​मिलेट्री से रिटायर तिघरा गांव के संदीप सिंह श्रीनेत दो सौ से अधिक युवाओं को आर्मी भर्ती के लिए तैयार कर रहे हैं। सेना से रिटायर संदीप सिंह का सपना है कि ज्यादा से ज्यादा युवा देश की सेवा में लगे। सुबह पांच बजे से शुरू होने वाले ट्रेनिंग कैंप में आसपास गांवों के सैकड़ों युवा शामिल होते हैं। बतौर कोच युवाओं को ट्रेंड करके संदीप उनको प्रोत्साहित कर रहे हैं। यहां आने वाले युवा हर साल सेना में भर्ती होते हैं।

फुटबाल के खिलाड़ी रहे संदीप, सात बार खेला नेशनल
तिघरा के रहने वाले संदीप सिंह बचपन से फुटबाल के शौकीन थे। उत्तर प्रदेश की टीम की तरफ से वह सात बार नेशनल खेल चुके हैं। कई पदक पाने वाले संदीप का चयन खेल कोटे के तहत आर्मी में हुआ था। रविवार की सुबह
वीर बहादुर सिंह यूथ ब्रिगेड की टीम संदीप के ट्रेनिंग कैंप में पहुंची। पूर्व कैबिनेट मंत्री, कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि रणजीत सिंह उर्फ पिंटू ने कोच संदीप सिंह से बातचीत की। पिंटू ने कहा कि युवाओं के उत्साह और कोच के समर्पण को देखते हुए हर संभव मदद की जाएगी। समस्याओं को दूर करने के लिए इस मामले को फतेह बहादुर सिंह के सामने रखेंगे। खेल ग्राउंड में बुनियादी सुविधाओं को उलब्ध कराने की पहल भी होगी।

सही मार्ग दर्शन न मिलने से युवा भटक जाते है। सेना में भर्ती के लिए कुछ आवश्यक तैयारियां होती हैं। उनकी जानकारी देकर युवाओं को ट्रेंड किया जाता है। किसी से भी इसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। रोजाना सुबह ही कैंप में सैकड़ों लोग पहुंच जाते हैं।
– संदीप सिंह, कोच

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

10 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

11 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago