Categories: News

कूड़ाघाट में सड़क पर मिले रुपए, पुलिस ने कैंट थाना में जमा कराया

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट के पास सड़क पर एक राहगीर को रविवार की रात आठ बजे रुपए गिरे मिले। गाड़ी रोककर उसने जैसे रुपए उठाए कुछ अन्य राहगीर भी रुक गए। इसी दौरान वहां अदालत होटल के संचालक मोनू पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना डॉयल 112 दे दी। सूचना के बाद कैंट थाना के एयरफोर्स चौकी और पीआरवी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रुपए की गिनती कराकर दरोगा संजय सिंह कैंट थाना में जमा कर आए। रविवार की रात आठ बजे खजनी, भैसा बाजार का एक युवक बाइक से शहर में आ रहा था। अचानक उसकी नजर सड़क पर गिरी गड्डी पर पड़ी। पहले तो लगा कि ये कागज हैं। उसने रुपए उठाए तो भीड़ लग गई। तभी अदालत होटल के संचालक मोनू आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। नोट गिनने के बाद बताया गया कि 76 हजार हैं। लेकिन गड्डी देखकर अधिक रकम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया रुपए जिनके भी हैं। उनको लौटा दिए जाएंगे। यदि कोई नहीं आया तो कोष में जमा किया जाएगा।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

10 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

10 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

11 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago