Categories: NationalPoliticsUp

भाजपा के सांसद- विधायक ने निभाया पुत्र धर्म, पिता सहित सभी पूर्वजों का किया पिंडदान, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही ट्रेंड

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद कमलेश पासवान और उनके छोटे भाई विधायक विमलेश पासवान ने पितृ विसर्जन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। श्राद्ध कर्म करते उन्होंने लिखा है ‘ आज स्व. पिता जी सहित सभी पूर्वजों को पिंडदान कर पुत्र धर्म निभाते हुए सभी के प्रति कृतज्ञता अर्पित किया।” पारंपरिक तरीके से अपने पुस्तैनी मकान पर पिंडदान करते हुए सांसद के साथ उनकी माता पूर्व सांसद सुभावती पासवान भी बैठी हैं। सांसद की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है।

इस साल पितृपक्ष 13 सितंबर से शुरू हुए हैं। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों में हमारे पितर पितृलोक से पृथ्वीलोक पर आते हैं। वैसे तो प्रत्येक मास की अमावस्या को श्राद्ध कर्म किया जा सकता है, लेकिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक पूरा पखवारा श्राद्ध कर्म करने का विधान है।  पितृपक्ष 13 से शुरू होकर 28 सितंबर को पितृविसर्जन के साथ समाप्त होगा। पिता के लिए अष्टमी तो माता के लिये नवमी की तिथि श्राद्ध करने के लिये उपयुक्त मानी जाती है।

कहा जाता है कि श्राद्ध में ब्राह्मण को भोजन जरूर करवाना चाहिए। आपको बता दें कि इस बार 14 को प्रतिपदा और 15 सितम्बर को द्वितीया का श्राद्ध और 28 सितम्बर को सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्ध होगा। 16 को मध्याह्न तिथि न मिलने के कारण श्राद्ध नहीं हो सका था।
सांसद के पिता, पूर्व विधायक स्व. ओम प्रकाश पासवान पूर्वांचल के कद्दावर नेता थे। 25 मार्च 1996 को बांसगांव के मालहनपर कसबे में चुनावी सभा को संबोधित करते समय बम मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। गोरखपुर की राजनीति में पासवान परिवार का अलग वर्चस्व है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago