लाखों श्रद्धालु करते दर्शन, बुढ़िया माई पूरी करती सबकी मुरादें

Estimated reading time: 1 minute

राम प्रताप विश्वकर्मा

गोरखपुर। इस बार रविवार से नवरात्रि शुरू हो रही हैं। इसकी धूम गोरखपुर के सभी माता मंदिरों में देखी जा सकती है। महानगर से पंद्रह किमी दूर कुसम्ही जंगल में बुढ़िया माई का एक पुराना मंदिर है। यहां दोनों नवरात्र (चैत्र और शारदीय) के अलावा आम दिनों में भी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। यहां जागता-जालपा देवी के रूप में प्रसिद्द बुढ़िया माई की शक्ति चमत्कारी है। कहा जाता है कि बुढ़िया माई को नाच न दिखाने पर एक बैलगाड़ी पर सवार नाच के जोकर को छोड़ पूरी बारात तुर्रानाले में समा गई थी।


शहर से दूर गोरखपुर-कुशीनगर नेशनल हाईवे के पास, कुस्मही जंगल में स्थापित देवी के मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर एक चमत्कारी वृद्ध महिला के सम्मान में बनाया गया था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पहले यहां थारू जाति के लोग निवास करते थे। वे जंगल में तीन पिंड बनाकर वनदेवी के रूप में पूजा करते थे। थारुओं को अक्सर इस पिंड के आसपास सफेद वेश में एक वृद्ध (बूढ़ी महिला) दिखाई दिया करती थी। कुछ ही पल में वह आंखों से ओझल भी हो जाती थी।


किम्वदंती के अनुसार यह महिला जिससे नाराज हो जाती थी। उसका सर्वनाश होना तो तय था और जिससे प्रसन्न हो जाए, उसकी हर मनोकामना पूरी कर देती थी। इस प्राचीन मंदिर का नाम बुढ़िया माई मंदिर है। कुसम्ही जंगल के अंदर स्थित इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान मेला लगता है।


इस दौरान दूर-दूर भक्‍त देवी मां का दर्शन करने आते हैं। मंदिर के पुजारी राजेन्द्र सोखा, रामानंद और राम आसरे बताते हैं कि प्राचीन समय में भी इमिलिया उर्फ बिजहरा गांव में यहां तुर्रा नदी बहती है। इस पर गांव वालों ने पहले पुल बना दिया था। मंदिर और पुल के रास्ते में एक बुढ़िया बैठा करती थी।

बुढ़िया माई से जुड़ी दो प्रमुख किस्‍से हैं। पहली के अनुसार 600 साल पहले गोरखपुर से कुशीनगर की ओर जाने का पक्का मार्ग नहीं था। कुस्मही जंगल की पगडण्डी से होते हुए जंगल के बीच से होकर गुजरने वाले तुर्रा नाले पर बने काठ (लकड़ी) का पुल पार कर लोग आते-जाते थे। एक बार यहां से एक बैलगाड़ी पर बारात हाटा जा रही थी। पुल पर बैठी एक वृद्ध महिला (बुढ़िया माई) ने बैलगाड़ी पर सवार नाच पार्टी को डांस दिखाने के लिए कहा। सभी ने कहा बारात को देर हो रही है और बगैर रूके बुजुर्ग महिला का उपहास करते आगे बढ़ गए। इस दौरान सिर्फ जोकर ने बांसुरी बजाई थी।

बारात जब दूसरे दिन वापस लौटी तो वृद्ध महिला ने फिर से उनसे रूककर डांस दिखाने को कहा। जोकर बैलगाड़ी से उतरकर डांस दिखाने लगा। सभी बाराती और नर्तक बैलगाड़ी पर सवार ही रहे और उपहास करते आगे बढे। बीच पुल में बारात की गाड़ी पहुंचते ही पुल अचानक टूट गया और दूल्हे सहित सभी बाराती तुरानाला में डूबकर मर गए।

बुढ़िया माई में सबकी आस्था।

दूसरी किम्वदंति के अनुसार जोखू सोखा की मौत हो जाने पर परिजनों ने उसे तुरानाले में प्रवाहित कर दिया। शव बहता हुआ थारुओं द्वारा जंगल में बनायी गई तीन पिंडियों के पास पहुंचा। यहां बुढ़िया माई अवतरित हुईं और जोखू सोखा को जिंदा कर दिया। जोखू सोखा ने यहीं रहकर माता की पिंडी के रूप में पूजा शुरू की। उन्होंने जिस रूप में माता को देखा था उसी रूप की मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनवा दिया। बाद में उनकी मौत के बाद मंदिर परिसर में समाधि बनी।

जोखू सोखा तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके तीन बेटे राजेन्द्र सोखा, रामानन्द और राम आसरे पूरे मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ करते हैं। शारदीय नवरात्र हो या चैत्र का यहां बड़ी भीड़ होती है। मंदिर जंगल परिक्षेत्र में आता है। यही कारण है कि यहां पक्की सड़क नहीं बन सकी। मान्यता है कि मंदिर में जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है। उसकी मनोकामना माता बुढ़िया जरूर पूरी करती हैं।

बुढ़िया माई से जुड़ी दो प्रमुख किस्‍से हैं। पहली के अनुसार 600 साल पहले गोरखपुर से कुशीनगर की ओर जाने का पक्का मार्ग नहीं था। कुस्मही जंगल की पगडण्डी से होते हुए जंगल के बीच से होकर गुजरने वाले तुर्रा नाले पर बने काठ (लकड़ी) का पुल पार कर लोग आते-जाते थे। एक बार यहां से एक बैलगाड़ी पर बारात हाटा जा रही थी। पुल पर बैठी एक वृद्ध महिला (बुढ़िया माई) ने बैलगाड़ी पर सवार नाच पार्टी को डांस दिखाने के लिए कहा। सभी ने कहा बारात को देर हो रही है और बगैर रूके बुजुर्ग महिला का उपहास करते आगे बढ़ गए। इस दौरान सिर्फ जोकर ने बांसुरी बजाई थी।

बारात जब दूसरे दिन वापस लौटी तो वृद्ध महिला ने फिर से उनसे रूककर डांस दिखाने को कहा। जोकर बैलगाड़ी से उतरकर डांस दिखाने लगा। सभी बाराती और नर्तक बैलगाड़ी पर सवार ही रहे और उपहास करते आगे बढे। बीच पुल में बारात की गाड़ी पहुंचते ही पुल अचानक टूट गया और दूल्हे सहित सभी बाराती तुरानाला में डूबकर मर गए।

दूसरी किम्वदंति के अनुसार इमिलिया उर्फ विजहरा गांव निवासी जोखू सोखा की मौत हो जाने पर परिजनों ने उसे तुरानाले में प्रवाहित कर दिया। शव बहता हुआ थारुओं द्वारा जंगल में बनायी गई तीन पिंडियों के पास पहुंचा। यहां बुढ़िया माई अवतरित हुईं और जोखू सोखा को जिंदा कर दिया। जोखू सोखा ने यहीं रहकर माता की पिंडी के रूप में पूजा शुरू की। उन्होंने जिस रूप में माता को देखा था उसी रूप की मूर्ति स्थापित कर मंदिर बनवा दिया।

जोखू सोखा तो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके तीन बेटे राजेन्द्र सोखा, रामानन्द और राम आसरे पूरे मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ करते हैं। शारदीय नवरात्र हो या चैत्र का यहां बड़ी भीड़ होती है। मंदिर जंगल परिक्षेत्र में आता है। मंदिर में जो भी सच्चे मन से मन्नत मांगता है। उसकी मनोकामना माता बुढ़िया जरूर पूरी करती हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago