डोंट वरी! अपना ‘आजाद’ है ना, वो रोटी संग देगा दरवाजे पर दस्तक

Estimated reading time: 1 minute

• आशुतोष मिश्र
गोरखपुर। कोरोना संक्रमण का खौफ, सड़कों पर बेसहारा जीते तमाम लोग। बंद कमरों में कैद तन्हा जिंदगी। तंग रोजी में रोज रोटी की जद्दोजहद। पता नहीं, आगे क्या होने वाला है? कब तक ये सब यूं ही चलता रहेगा? ये हालात कब बदलेंगे? कुछ ऐसा ही सबके दिमाग में चलता रहता है। जो अपने घरवालों के साथ हैं। उनको तो सहारा मिल रहा। लेकिन जरा सोचिए, उनके बारे में जो बेसहारा हैं। उनके आगे—पीछे कोई नहीं। ऐसे में कोई अकेला अस्पताल में भर्ती है तो कोई घर के भीतर तन्हाई पड़ा हुआ है। किसी को दवा की जरूरत हैं तो कोई भोजन की आस लगाए हुए है। ऐसे मजबूर और बेसहारा लोगों के लिए कैंपियरगंज के मूसाबार निवासी आजाद पांडेय देवदूत बन गए हैं।

कोरोना संक्रमण में जरूरतमंदों की मदद
एक बार फिर से कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। लोग घरों से बहुत की कम निकल रहे हैं। रात के आठ बजते ही सड़कों पर खौफनाक सन्नाटा पसर जा रहा है। ऐसे में उनके सामने मुश्किल खड़ी जा रही हैं जिनका कोई सहारा नहीं है। ऐसे ही लोगों को दो वक्त की रोटी मुहैया कराने का बीड़ा आजाद पांडेय ने उठाया है। आजाद और उनकी टीम कोरोना काल में ‘चलो कुंडी खड़काओ’ अभियान चला रही है।

पड़ोसियों को करते आगाह, जरूर रखिए ध्यान
आजाद कहते हैं कि ऐसे दौर में जब लोग अपने घरों से बेहद कम निकल रहे हैं तो अगल—बगल वालों के बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है। कोई नहीं जान पा रहा है ​कौन, किस समस्या से जूझ रहा है। इसलिए आजाद पांडेय और उनके सहयोगी पूरे शहर में ‘चलो कुंडी खड़काओ’ अभियान से सबको जोड़ रहे हैं। आजाद का कहना है कि वह जरूरतमंदों को खोज—खोजकर उनके के​ लिए भोजन का पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं। आवश्यक दवाएं और वस्तुएं भी देने का प्रयास करते हैं। आजाद का कहना है कि वह जब किसी मोहल्ले में जाते हैं तो अकेले रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी लेकर पड़ोसियों को आगाह करते हैं। उनसे कहते हैं कि दिन में जरूर एक बार ऐसे लोगों की कुंडी खटका लें जिससे यह पता लग जाएगा कि सामने वाला किसी मुश्किल में तो नहीं है।


हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश
जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती लावारिस मरीज, सड़कों पर बेसहारा मानसिक रोगी, गरीब और रोटी का जुगाड़ कर पाने में असमर्थ लोगों की मदद आजाद कर रहे हैं। आजाद जब लोगों के पास जाते हैं तो कभी—कभी लोग उनसे अपनी पसंद का खाना भी मांगते हैं। कभी किसी को चिकन तो कभी किसी को जूस की दरकार होती है। आजाद भरसक प्रयास करते हैं कि वह सबकी मांग पूरी कर सकें।

आप करें फोन, आजाद करेंगे मदद
आजाद पाण्डेय ने बताया कि इस अभियान में एक हेल्प लाइन नंबर 9454641501 जारी किया गया है। लोगों से अपील की जाती है कि यदि कोई भूखा और परेशान मिले तो इस नंबर पर जरूर कॉल करें। हमारी टीम तत्काल उस जगह पर पहुंचकर खाना खिलाएगी। आजाद की स्माइल रोटी बैंक नाम की संस्था में अमर पांडेय, दीपक मिश्रा, सत्यप्रकाश विद्यार्थी, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी अपना योगदान दे रहे हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago