कॉमिक्स में बच्चे पढ़ेंगे चौरीचौरा कांड, गोरखपुर जिला प्रशासन कर रहा तैयारी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। चौरीचौरा कांड के इतिहास से बच्चों को परिचित कराने के लिए शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत कॉमिक्स जैसी किताब प्रकाशित की जाएगी। इसमें इतिहास के तथ्यों को कार्टून और चित्रों के माध्यम से समझाया जाएगा।
चौरीचौरा कांड के शताब्दी समारोह के तहत पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों से बच्चों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं के जरिए उन्हें इतिहास से परिचित कराया जाएगा। तथ्यों पर शोध के लिए एडीएम सिटी के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। इसमें संस्कृति विभाग के उपनिदेशक डा. मनोज कुमार गौतम और पर्यटन अधिकारी को भी शामिल किया गया है। चौरीचौरा कांड से जुड़े मुकदमे का आदेश भी निकलवाया जा रहा है ताकि वास्तविक तथ्य पता चल सके। तथ्यों से तीन तरह की किताबों का प्रकाशन किया जाएगा। एक प्राथमिक और जूनियर तक के बच्चों के लिए होगी। दूसरी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर तक के बच्चों के लिए भी किताब छपेगी। तीसरे प्रकार की किताब स्नातक स्तर के छात्रों व प्रतियोगी छात्रों के लिए होगी। इसमें पूरे कांड को विस्तार से दिया जाएगा। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने बताया कि चौरीचौरा कांड से जुड़े तथ्यों से संबंधित सबूतों को एकत्रित कर किताब तैयार की जाएगी। तीन तरह की किताब छापने की योजना है। इसमें बच्चों के लिए अलग से किताब बनेगी।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago