Categories: News

देश को महान, उन्नत और गौरवशाली बनाने के लिए सभी करें अपने दायित्वों का निर्वहन : कमिश्नर

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने झंडारोहण किया। परेड की सलामी ली। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि मानव मूल्यों की समस्त अच्छाई हमारे गणतंत्र में है। देश को महान, उन्नत, गौरवशाली बनाने के लिए हम सभी को अपने दायित्व का पूर्ण रुप से निर्वहन करना चाहिए। हम सभी कानून का पालन दृढ़ता से करें। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्‍त्री के न पहुंच पाने के कारण कमिश्‍नर ने ध्‍वजारोहन के बाद परेड की सलामी ली।

अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान
परेड के बाद स्कूली बच्चों ने राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति, महिला उत्थान सहित अन्य विषयों पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत – संगीत के जरिए राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने खूब सराहना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। परेड में एसएसबी, शेरनी दस्‍ता, पीआरवी, डाग स्‍क्‍वाड, फारेंसिक लैब, होमगार्ड, हाक दस्‍ता, अग्निशमन विभाग की टुकड़ियों ने भव्यता का अहसास कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को आईजी राजेश मोदक ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी नार्थ मनोज अवस्‍थी, एसपी साउथ अरुण सिंह मौजूद रहे।

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्ष और उल्लास से मना गणतंत्र दिवस

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय रहे। व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम शुक्ला के निर्देशन, एनसीसी की कार्यक्रम अधिकारी और सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. गौरी पांडेय के पर्यवेक्षण में अतिथियों ने भारत मां को नमन करके वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि यह पर्व आत्मचिंतन करने और महान देशभक्तों के सपनों, उनके लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने का अवसर प्रदान करता है। खेद का विषय है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी हम आज अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी समस्याओं से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी बुराईयों को खत्म करने का समय आ गया है।
महाविद्यालय के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा। देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिंग, असमानता जैसे चीजों को अच्छी तरह समझकर इन समस्याओं का हल निकालना होगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या शुक्ला ने किया। डॉ. अजय निषाद, त्रियुगी नारायण तिवारी, नर्सिंग कालेज की प्रिंसिपल लोरिटा याकूब, उप प्राचार्य डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, श्रीमती प्रत्या उपाध्याय, डॉ.सुषमा मिश्रा, डॉ. कुमुद त्रिपाठी, डॉ.सीमा श्रीवास्तव, डॉ. आशा पाण्डेय, दीपान्जली श्रीवास्तव, समृद्धि कुशवाहा, डॉ. करुणा गुप्ता , प्रीति श्रीवास्तव, आर वाशिंगटन, सत्या शर्मा,अराधना यादव, वन्दना चौधरी, फिजियोथेरेपी के विभागाध्यक्ष एमएल यादव, नित्यानंद तिवारी, उज्ज्वल तिवारी, अशोक सिंह, अर्जुन यादव, संजय तिवारी, अर्जुन यादव, दमयंती मिश्रा, संगीता मिश्रा, सावित्री त्रिपाठी, देवेंद्र चौधरी, सरोज मिश्रा, मोहम्मद नबी, अनिल पांडेय, लक्ष्मी, मंजू, सूरज सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago