Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर । कोरोना के मरीज बढ़ने पर हॉट स्पॉट इलाकों में सख्ती बढ़ गई है। रजहीं, झरना टोला, अजय नगर, में कोरोना के मरीज मिले। कैम्पियरगंज में बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। इसे देखते हुए ऐसे इलाकों को एक किमी के दायरे में हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। इसके करीब तीन किमी एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। किसी तरह की आवाजाही पर पूरी रोक लगा दी गई है। यहां रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन की ऑन लाइन डिलीवरी पोर्टल की सुविधा मिलेगी।
हॉट स्पॉट में हुए ये प्रबंध
1. इलाकों में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
2. सील एरिया में रोजमर्रा के सामानों की आपूर्ति के लिए जारी सभी पास निरस्त कर दिए गए हैं।
3. ऐसे इलाकों में कोई दुकान नहीं खोली जा सकेगी।
4. आपातकाल सेवाओं एंबुलेन्स, पुलिस – प्रशासन के वाहन, कोरोना वारियर्स के वाहनों के अतिरिक्त किसी वाहन के आवागमन पर रोक।
5. हॉट स्पॉट इलाके में रहने वाले लोग रोजाना इस्तेमाल की वस्तु जिला प्रशासन से जारी घोषित आॅन-लाइन डिलीवरी पोर्टल के जरिए मंगा सकेंगे।
6. होम डिलवरी की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर सार्वजनिक होंगे। एरिया के थानेदार के पास लिस्ट रहेगी।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में 184 संक्रमित
गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुल 184 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से पांच की मौत हो गई है। रविवार की सुबह सिद्धार्थनगर में सात, बस्ती में चार, देवरिया-कुशीनगर-संंतकबीरनगर में दो- दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जिन इलाकों में हॉट स्पॉट घोषित किए गए हैं। वहां जिला प्रशासन के ऑन लाइन डिलीवरी पोर्टल से आवश्यक सामानों की आपूर्ति की सुविधा दी गई है।
गौरव सिंह सोगरवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट- एसडीएम सदर
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…