Categories: Corona

गोरखपुर में कोरोना से दो ठीक हुए, चार नए मरीज बढ़े

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के चार मरीज बढ़ गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों को जहां अस्पताल से छुट्टी मिली। वहीं चार नए मरीजों की जांच में पुष्टि हुई। देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में कोरोना के 14 मरीज हो गए। लेकिन दो के ठीक होने से अब इनकी संख्या 12 रह जाएगी। नए मरीजों में एक कैम्पियरगंज, दूसरा कैंट के रजहीं कैप- आजाद नगर, तीसरा शाहपुर के झरना टोला और चौथा गोरखनाथ के रसूलपुर के हैं। रसूलपुर, अजय नगर निवासी मरीज के संबंध में सुबह ही जानकारी मिल गई थी। देर शाम को अन्य तीन की सूचना जारी हुई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया है कि तीन लोग मुंबई से लौटे थे। दो मरीजों

बंद हुई खिड़की, नहीं खुल रहे दरवाजे
जिन मोहल्लों में कोरोना मरीज मिले हैं। वहां का नजारा बिल्कुल बदल गया है। करीब तीन किमी के दायरे को सील कर दिया गया है। ज्यादातर घरों की खिड़की बंद हो गई। बहुत जरूरी काम होने पर दरवाजे खुल रहे हैं। संक्रमण से निपटने के लिए लोगों ने पूरी सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। गलियों और चौबारों को बांस-बल्ली, रस्सी से घेर दिया गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की आवाजाही बढ़ गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उन इलाकों में जारी पास रद कर दिए हैं। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago