Categories: CoronaNews

टीका लगवाकर कोविड को हराया, अब सबको प्रेरित कर रहे बीएचडब्ल्यू ज्ञान प्रकाश, रोज कराते लोगों का वैक्सीनेशन

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के बाद भी संक्रमित हुए स्वास्थ्यकर्मी ज्ञान प्रकाश ने कोविड टीके के प्रति आत्मविश्वास के कारण कोविड को चंद दिनों में मात दे दिया। उन्हें टीके का यह महत्व समझ में आया तो स्वस्थ होने के बाद वह लोगों को टीकाककरण के लिए प्रेरित करने लगे। चरगांवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बेसिक हेल्थ वर्कर (बीएचडब्ल्यू) ज्ञान प्रकाश का 10 साल का बेटा भी कोविड पॉजीटिव हुआ था। उनका मानना है कि वह आसानी से इसलिए स्वस्थ हो गये क्योंकि उन्होंने टीका लगवाया था। अब टीके का यही महत्व वह लोगों को समझा रहे हैं।

महानगर के इलाहीबाग के रहने वाले प्रशांत श्रीवास्तव (35) का कहना है कि ज्ञान प्रकाश उनके पड़ोसी हैं। प्रशांत को टीका लगवाने में डर लग रहा था। ज्ञान प्रकाश ने ही उनका डर दूर किया जिसके कारण वह टीका लगवाने को तैयार हुए। एक अन्य पड़ोसी संजय गुप्ता (42) का कहना है कि ज्ञान प्रकाश ने टीकाकरण केंद्र ले जाकर टीका लगवाने में उनकी मदद की। ज्ञान प्रकाश का कहना है कि पड़ोसियों, जानने वालों, रिश्तेदारों समेत करीब 500 लोगों का कोविड टीकाकरण करवाने में उन्होंने प्रेरणा व सहयोग दिया है।

फर्ज निभाते हुए संक्रमित
बीएचडब्ल्यू ज्ञान प्रकाश अप्रैल माह में कोविड ड्यूटी कर रहे थे। सर्विलांस के दायित्व से जुड़े होने के कारण भीड़भाड़ में जाना हुआ। अप्रैल की 17 तारीख को ड्यूटी के बाद उन्हें बुखार महसूस हुआ। बुखार की दवा ली और 19 तारीख को बेटे रणवीर (10) को भी बुखार और सिरदर्द हुआ। ज्ञान प्रकाश समझ गये कि यह कोविड का लक्षण हो सकता है। उन्होंने बेटे के साथ 20 तारीख को कोविड जांच करवाई जिसमें दोनों की रिपोर्ट
पॉजीटिव आई।

पत्नी-बेटी से हुए आइसोलेट

कोविड पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद ज्ञान प्रकाश ने बेटे के साथ खुद को पत्नी और बेटी से आइसोलेट कर लिया। उनका कहना है कि चूंकि उन्होंने फरवरी माह तक कोविड टीके की दोनों डोज ले ली थी, इसलिए उनका मनोबल ऊंचा था। बेटे के प्रति थोड़ा डर था लेकिन वह पहले स्वस्थ हो गया। फिर अकेले आइसोलेशन में रहने लगे। पांच मई तक वह भी कोविड से स्वस्थ हो गए।

टीका लगवाएं और प्रोटोकॉल का पालन करें
कोविड से सबक ले चुके ज्ञान प्रकाश का कहना है कि सभी लोगों को कोविड की टीका अवश्य लगवाना चाहिए, लेकिन साथ में सतर्कता भी बरतनी चाहिए। टीका लगवाने के बाद भी मॉस्क, दो गज की दूरी, हाथों की स्वच्छता समेत सभी कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए ताकि न केवल खुद सुरक्षित रहें, बल्कि परिवार भी सुरक्षित रहे।

लेनी चाहिए प्रेरणा
ज्ञान प्रकाश जैसे स्वास्थ्यकर्मियों से स्वास्थ्य विभाग के अन्य लोगों को भी प्रेरित होना चाहिए। कुछ
स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड टीके की दूसरी डोज नहीं ली है। उन्हें चाहिए कि दोनों डोज लें। जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने टीका लगवा लिया है, वह अपने जानने वालों और जनसमुदाय को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर टीका लगवाएं। टीका लगवाने में अगर लोगों को कोई दिक्कत हो रही है तो आवश्यक मदद भी करें।

– डॉ. नीरज कुमार पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago