Categories: CoronaPolitics

बोले रवि किशन: आप रखें धैर्य, सबको सुरक्षित घर भेजने का हो रहा इंतजाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। मुंबई और आसपास के इलाकों में फंसे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के लोगों संग सांसद रवि किशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने गोरखपुर के प्रवासी नागरिकों की समस्या सुनकर मदद का आश्वासन दिया। बताया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री से बात कर ट्रेनों के माध्यम से लोगों को गोरखपुर भेजा जा रहा है। लगातार ट्रेनों से महाराष्ट्र से लोग सकुशल गोरखपुर पहुंच रहे हैं। सांसद ने कहा कि शुक्रवार को भी 6 ट्रेन महाराष्ट्र से गोरखपुर को भेजी जा रही है जो महाराष्ट्र के कुर्ला, भुसावल, बांद्रा ,बोरिवली और पुणे से गोरखपुर के नागरिकों -श्रमिकों को लेकर जाएगी। अन्य प्रदेशों और शहरों से भी लोगों को गोरखपुर पहुंचाया जा रहा है। जो लोग अभी तक अपने घर नहीं जा पाएं हैं। उन लोगों से सांसद ने निवेदन किया। कहाकि आप सभी थोड़ा और धैर्य रखते हुए इस मुश्किल घड़ी में साथ दीजिए। सभी को सकुशल, सुरक्षित और डाक्टरी जांच के साथ घर तक पहुंचाया जाएगा। यह जानकारी पीआरओ पवन दुबे ने दी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago