Categories: CrimeNews

फर्जी पास पर बेच रहा था मछली, पुलिस के जाल में फंसा

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। फर्जी पास बनाकर मछली बेच रहा दुकानदार और पास जारी करने वाले सहित दो लोग पुलिस के जाल में फंस गए। गोरखनाथ थाने की पुलिस ने मछ्ली कारोबारी मोहम्मद सरवर और पास बनाने वाले जनसेवा केेंद्र संचालक फिरोज आलम को गोरखनाथ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जन सेवा केंद्र संचालक के पास से एक फर्जी पास, एक कंप्यूटर, एक मानीटर,प्रिंटर, माउस, की- बोर्ड, सीपीयू, सहित अन्य सामान बरामद किया है।

एसडीएम सदर और ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की तरफ से शर्तो के तहत आवश्यक दुकानों को खोलने के लिए पास ‌जारी किया गया है। कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ दुकानदार फर्जी पास लगाकर दुकानें खोल रहे हैं। उन्होंने पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। थाना गोरखनाथ के इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह की टीम ने गोरखनाथ के हुमायूंपुर, कसाईबाड़ा, शाहिदाबाद निवासी मोहम्मद सरवर की दुकान पर छापा मारा। जांच में पता चला कि उसका पास फर्जी है। उसे प्रशासन की ओर से कोई पास नहीं जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने मोहम्मद सरवर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मोहम्मद सरवर ने बताया कि चक्सा हुसैन निवासी फिरोज आलम से उसने पास बनवाया। पुलिस ने फिरोज को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि फिरोज ग्राहक सेवा केेंद्र चलाता है। ज्यादा रुपए के चक्कर में उसने ओरिजनल ई- पास को कापी किया। प्रशानिक अधिकारी के हस्ताक्षर और मोहर की भी कापी बना ली। इसके बाद वह धड़ाधड़ नकली पास बनाने लगा। उसने गोरखनाथ के शकील, इरफान और एक अन्य का भी फर्जी पास बनाया है। इस मामले में दो अन्य का भी नाम प्रकाश में आया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी, कूटरचना, साजिश रचने, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम के आरोप में केस दर्ज किया है। इसके पूर्व तिवारीपुर क्षेत्र में भी फर्जी पास बनाने वाला गैंग पकड़ा जा चुका है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago