Categories: Health

सभी के सहयोग से होगा डेंगू का उन्मूलन — अतुल

Estimated reading time: 0 minutes

• विश फाउंडेशन और सीफॉर की अहम भूमिका
— मनोज

• डेंगू की रोकथाम में मीडिया की है सकारात्मक भूमिका
— अंजुम

गोरखपुर। कोरोना हो या फिर डेंगू जैसा कोई भी संचारी रोग हो, इन सभी का उन्मूलन सामुदायिक सहयोग से ही संभव है। स्वयंसेवी संस्थाएं इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। उक्त बातें गोखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अतुल मुरारी तिवारी ने कहीं। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब और विश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल ने कहा कि कहा कि बीमारियों के उन्मूलन में जनजागरूकता की अहम भूमिका होती है। इस काम में सरकार का सहयोग स्वयंसेवी संस्थाएं कर रही हैं। विशिष्ट अतिथि और प्रेस क्लब महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि डेंगू की रोकथाम में सामुदायिक स्तर पर विश फाउंडेशन और मीडिया संचार के स्तर पर सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) का विशेष योगदान रहा है। विश फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर अंजुम गुलवेज ने कहा कि संस्था के तीन साल के कार्यकाल में डेंगू की रोकथाम में संचार के स्तर पर गोरखपुर की मीडिया ने सदैव सकारात्मक भूमिका का निर्वहन किया है।

सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन में बनी रहे मीडिया की भूमिका
प्रोग्राम मैनेजर अंजुम गुलवेज ने संस्था के तीन साल के कार्यों के बारे में मीडिया को विस्तार से बताया और अपील की कि सामुदायिक व्यवहार परिवर्तन में मीडिया की यह भूमिका बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि डेंगू का कोई इलाज नही हैं। किन्तु अधिकांश मरीज़ ठीक हो जाते हैं। जनजागरूकता के माध्यम से इस बीमारी से लोगों का बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चूंकि नवंबर तक संचारी रोगों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि का शहरी क्षेत्र में खतरा बना रहता है। इस समय बारिश भी शुरू हो गई है, इस लिहाज से समुदाय को इन बीमारियों के प्रति संवेदीकृत करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए उनकी संस्था के सहयोग से डेंगू के बारे में जिले के कुल 441 चिकित्सक, 2122 आशा, एएनएम, 240 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 389 फार्माशिस्ट प्रशिक्षित किये जा चुके हैं।

50 फीसदी में घरों में डेंगू के कैरियर
उन्होंने यह भी बताया कि उनके संस्थागत सर्वे में भी शहरी क्षेत्र के पचास फीसदी घरों में डेंगू के वाहक मच्छरों के ब्रीडिंग साइट्स पाए जा चुके हैं जिन्हें नष्ट कराया जा चुका है। पिछले साल संस्था की मदद से 42327 घरों में जाकर सर्वे किया गया था। कुल 10190 कूलर जबकि 12321 फ्रीज चेक किये गए। इनमें से 21751 मच्छरों के ब्रीडिंग साइट्स पाए गए जिन्हें लोगों को जागरूक कर नष्ट करवाया गया। जिन घरों में सर्वे किया गया वहां से 3235 लोग बुखार के रोगी पाए गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कूलर, फ्रीज, गमला, छत पर फेके गए टायर आदि में साफ पानी न इकट्ठा होने दें। डेंगू के मच्छर का लार्वा पनपने के लिए एक चम्मच साफ पानी ही काफी है, इसलिए सभी को साफ पानी के जमाव से सतर्क रहना होगा।

प्रोग्राम मैनेजर अंजुम गुलवेज ने आयोजन में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कंडेय मणि त्रिपाठी के प्रति खासतौर से आभार जताया। कार्यक्रम को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) संस्था के रीजनल कोआर्डिनेटर वेद प्रकाश पाठक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी से दीपक त्रिपाठी, अंगद प्रजापति, बैजू गुप्ता, संजय कुमार, निखिलेश प्रताप सिंह चंदन विश फाउंडेशन की तरफ से विनीत कुमार और विकास कुमार समेत दर्जनों पत्रकारगण मौजूद रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago