Categories: EntertainmentNews

यूपी में शूटिंग की पहली पसंद बना गोरखपुर: रवि किशन

Estimated reading time: 0 minutes

– निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का नौकायन पर हुआ मुहूर्त

गोरखपुर। फिल्मों की शूटिंग के लिए यूपी में गोरखपुर पहली पसंद बन रहा है। यहां के लोकेशन पर फिल्मों की शूटिंग का अलग मजा है। इसलिए वेब सीरिज सहित अन्य फिल्मों की शूटिंग के लिए निर्माता— निर्देशक आ रहे हैं। हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से ​फिल्म सिटी बन रही है। शूटिंग से लोकल कलाकारों को जहां मौका मिलेगा। वहीं पर्यटन का विकास होने से लोगों को तमाम रोजगार मिलेंगे। गोरखपुर में शूटिंग होने से इंटरनेशनल लेवल पर नाम होगा। यह कहना है सांसद रवि किशन का, निरहुआ और आम्रपाली की नई फिल्म का मुहूर्त करते हुए वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में शूटिंग का दायरा बढ़ने से आसपास के कलाकार भारी संख्या में जुड़ेंगे।

सीएम का जताया आभार, मिलेगा एक्टिंग का प्लेटफार्म
सांसद रवि किशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का निर्माण, इसके विकास और प्रचार—प्रसार के लिए महराज जी काफी सक्रिय हैं। उनके इस कदम की जितनी सराहना की जाए। उतनी ही कम होगी। उन्होंने प्रदेश में एक ऐसी फिल्म सिटी के निर्माण का जिम्मा उठाया है जो देश ही नहीं, विश्व स्तर पर भी जाना जाएगा। कलाकारों को अपने जनपद, अपने प्रदेश में ही अभिनय का एक बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। मुख्यमंत्री जी ने निर्माता— निर्देशकों को जो सहूलियत दी है, जो सहयोग की भावना है। वही कलाकारों के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

View Comments

  • Excellent blog right here! Also your site lots up fast!
    What host are you using? Can I get your associate link to your host?

    I wish my site loaded up as fast as yours........

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago