Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। हार्ट आफ द सिटी गोलघर में बनी मल्टीलेवल पार्किंग सोमवार को सबके लिए खुल गई। सोमवार की सुबह से व्यापारी और अन्य लोगों ने अपने वाहनों की पार्किंग शुरू कर दी। सोमवार की शाम छह बजे तक पार्किंग में कुल 29 वाहन खड़े हुए जिनमें 25 फोर व्हीलर शामिल हैं। पार्किंग की देखरेख और अन्य व्यवस्था जीडीए के कर्मचारी संभाल रहे हैं। 24 घंटे मिलने वाली पार्किंग की सुरक्षा में गार्ड भी तैनात किए गए हैं।
पांच नवंबर तक फ्री मिलेगी पार्किंग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की शाम पार्किंग का लोकार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने सभी तलों पर वाहन से निरीक्षण किया। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने दीपावली के अवसर पर पांच नवंबर तक वाहनों की निश्ल्क पार्किंग का फैसला किया है। उसके बाद निर्धारित शुल्क वसूला जाएगा। गोलघर में निर्मित पूर्वी उत्तर प्रदेश की पहली मल्टीलेवल पार्किंग में 605 (305 फोर व्हीलर और 300 टू व्हीलर) को खड़ा किया जा सकेगा। भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल का वाणिज्यिक उपयोग भी होगा। यहां जल्द ही दुकानें बनेंगी। इन तलों पर भी कुछ वाहन खड़े हो सकेंगे। बेसमेंट, तृतीय, चतुर्थ तल एवं छत पर पार्किंग की सुविधा दी गई है। पार्किंग में टायलेट और लिफ्ट की भी सुविधा है। जलकल परिसर से वाहन पार्किंग में जा सकेंगे और दूसरी ओर से सीधे मुख्य मार्ग पर निकलेंगे। इससे रोज लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
सड़क पर लगाई गाड़ी तो होगा चालान
गोलघर में पार्किंग की सुविधा मिलने के बाद सड़क पर व्हीकल खड़ा करना भारी पड़ सकता है। रविवार को उद्धाटन के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी व्यापारियों से वाहनों को पार्किंग में खड़ा करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यदि कोई अपने व्हीकल सड़क पर खड़ी करता है तो उसका चालान काटकर जुर्माना वसूल किया जाए।
“मल्टीलेवल पार्किंग लोगों के उपयोग के लिए खोल दी गई है। पांच नवंबर तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे वाहन पार्किंग में ही खड़ा करें।”
प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…