Categories: News

गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य का आगमन आज, कल होगी धर्मसभा, तैयारी शुरू

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। सनातन धर्म की अलख जगाने और राष्टोत्कर्म अभियान यात्रा पर पिछले एक माह से निकले गोवर्धनमठ पुरी के जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज गुरुवार की शाम गोरखपुर आएंगे। गोलघर काली मंदिर से गाजे-बाजे के साथ जुलूस के रूप में शंकराचार्य जी की शोभायात्रा उनके प्रवास स्थल तारामण्डल स्थित राजेश सिंह ‘आशुतोष’ के आवास पर पहुंचेगी जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
उक्त जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रमेन्द्र प्रताप चन्द और बृजेश त्रिपाठी ने दी। बताया कि शंकराचार्य जी 29 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11:30 बजे से अपने प्रवास स्थल पर संगोष्ठी और दीक्षा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे, तत्पश्चात शाम 5:00 बजे से गीतावाटिका में धर्मसभा का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व व्यापारिक संगठनों से सम्पर्क कर सहयोग मांगा है। पतंजलि योगपीठ व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पूर्वांचल प्रभारी हरिनारायण घर दूबे, गुरुकृपा संस्थान के बृजेश त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह, राष्ट्रीय गौरव दल के संयोजक कौस्तुभ मणि त्रिपाठी, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के चन्द्रेश्वर जी, पूर्वांचल शिक्षा विचार मंच के मनोज शर्मा सहित अनेक संगठनों ने बैठक कर कार्यक्रम की सफलता हेतु विचार-विमर्श किया।
आयोजन समिति के राजा त्रिपाठी, सचिव राजेश सिंह, उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व संक्शश्र ने बताया कि पूरे जनपद में जनमानस से सम्पर्क कर उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया है। तथा उनसे अपील की गई है कि हिन्दू समाज के सर्वोच्च धर्मगुरु शंकराचार्य जी के दर्शन और आशीर्वचनों से अभिसिंचित हों।
बैठक और जनसम्पर्क के दौरान जयशंकर पाल, राघवेन्द्र सिंह “मुन्ना”, अजय पाण्डेय, अरविन्द सिंह, पार्षद अशोक मिश्रा, संजय सिंह, राजेश द्विवेदी, अजीत सिंह ‘रिंकू”, रामकिंकर महाराज, कमलदास महाराज सहित आयोजन समिति से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago