Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। गोवर्धन मठ पुरी पीठ के 145वें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे। वह दो दिनों तक प्रवास करेंगे। मानीराम, बरगदवा, गोरखनाथ, तरंग क्रासिंग और काली मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। बुद्धनगर में अपने प्रवास स्थल पर शंकराचार्य के पहुंचने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। प्रसाद ग्रहण करते हुए खुशी जताई।
प्रवास स्थल पर पहुंचे शंकराचार्य का श्रद्धालुओं ने शंख, नगाड़ा के बीच भव्य स्वागत किया। सबसे पहले श्रद्धालु राजेश मिश्रा ने चरण पादुका को सिर पर रखकर स्थल तक पहुंचाया। फिर शंकराचार्य अपनी पीठ पर आसीन हुए। श्रद्धालुओं ने चरण पादुका का दर्शन ओर पूजन किया। शंकराचार्य ने सभी को प्रसाद दिया और इसके बाद विश्राम करने चले गए।
स्वागत करने वालों में आयोजन समिति के अध्य्क्ष राजा त्रिपाठी, सचिव राजेश सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, राजेश मिश्र, अशोक मिश्रा, अतुल भट्ट, राजन राय, बृजेश त्रिपाठी, रमेन्द्र प्रताप चन्द्र, अजय पांडेय, विनोद त्रिपाठी, डॉ. वाई सिंह, जय शंकर पाल, संजय सिंह सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…
- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…
बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…