Categories: NationalUp

गोरखपुर के साथ पूर्वांचल के विकास का बैकबोन बनेगा लिंक एक्सप्रेस वे : योगी आदित्यनाथ

Estimated reading time: 1 minute

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन देने वाले किसानों को सम्मानित किया

• सीएम ने कहा – दो साल पहले गोरखपुर में एयर कनेक्टिविटी नहीं थी, आज आठ फ्लाइट उड़ रही हैं

• मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए कहा कि जमीन देने वाले किसानों के पूर्वजों की आत्मा को भी शांति मिलेगी

• योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति जब सकारात्मकता से आगे आएगा तो विकास होगा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे से गोरखपुर को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन देने वाले किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने यह लिंक एक्सप्रेस वे गोरखपुर के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास का बैकबोन बनेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। इसी साल के आखिर में मुख्य मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल पहले गोरखपुर में एयर कनेक्टिविटी तक नहीं थी, आज आठ हवाई जहाज यहां से उड़ान भर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गीडा कार्यालय परिसर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि देने वाले किसानों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने किसानों का आभार जताते हुए कहा कि जमीन देने वाले किसानों के पूर्वजों की आत्मा को भी शांति मिलेगी। किसानों को भी इस बात की संतुष्टि होगी कि हमारे पूर्वजों की भूमि पर अच्छा कार्य हो रहा है और उन्हें खुशी होगी कि उत्तर प्रदेश और देश के विकास में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान अन्नदाता होने के साथ-साथ विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाता है। विकास कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए सरकार किसानों पर निर्भर होती है। इसकी शुरुआत जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हुई है। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने के लिए किसानों ने 3000 हेक्टेयर जमीन सरकार को दी है। किसानों ने सिर्फ दोगुना दर पर हमें जमीन उपलब्ध कराई है। आज वहां एयरपोर्ट बन रहा है। इसके बनने से एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा, वहीं लाखों युवाओं को इसमें रोजगार मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडस्ट्रियल कारीडोर विकसित हो रहा है। सरकार का इस बात पर जोर है कि किसानों को समयबद्ध तरीके से मुआवजा मिल जाए। इसे पहले चार लेन का बनाया जाएगा, बाद में इसे सिक्स लेन का बना दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भी इसी महीने से काम शुरू होगा। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस वे के जरिए मेरठ से प्रयागराज जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है ताकि कहीं कोई समस्या न आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज का हर व्यक्ति जब सकारात्मकता से आगे आएगा तो विकास होगा। उन्होंने कहाकि प्रदेश के विकास के लिए जन प्रतिनिधियों, उद्यमियों, किसानों और नौजवानों के योगदान की आवश्यकता है। प्रदेश में रिकार्ड चीनी उत्पादन हो रहा है। इस साल गोरखपुर फर्टिलाइजर की चिमनी से धुँआ उठना शुरू हो जाएगा। एम्स और चिड़ियाघर भी इस साल शुरू हो जाएंगे।

पोस्ट: आशुतोष मिश्रा

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago