Categories: Politics

गरीबों की सेवा ही पूर्वजों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि: डा.धर्मेन्द्र सिंह

Estimated reading time: 1 minute

स्व. रामवृक्ष सिंह के हृदय में गरीबों और मजलूमों के लिए था अगाध प्रेम: युधिष्ठिर सिंह

गोरखपुर। पिपराइच के विधायक महेन्द्रपाल सिंह के पिता स्वर्गीय रामवृक्ष सिंह की 23वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को महराजगंज, जमुनारा टोला पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य
अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के गरीबों में कम्बल वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने अपने स्व. पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। लोगों को संबोधित करते हुए डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहाकि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने से बढ़ कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। उनकी सेवा ही हमारे पूर्वजों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


विधायक महेन्द्रपाल सिंह कहाकि हम अपने आचरण और व्यवहार से ही अपने पूर्वजों का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहाकि हमारे पिता जी हमेशा कहा करते थे कि दरवाजे पर आया हर व्यक्ति उम्मीद लेकर आता है। इसलिए हमेशा प्रयास करना चाहिए कि कोई भी निराश होकर दरवाजे से वापस ना जाए। इसलिए हम स्वर्गीय पिता जी बताए रास्ते पर चलते हुए बिना भेदभाव के सबकी मदद की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहाकि हर इंसान के गुण- अवगुण उसके अभाव में ही पता चलते हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहाकि विधायक महेन्द्रपाल सिंह हमेशा से क्षेत्र के गरीबों की सेवा करते रहे हैं। उन्होंने अपने पिता जी की पुण्यतिथि पर कम्बल बांटकर नेक कार्य किया है।उपस्थित लोगों को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, आनन्द शाही, पिपराइच के चेयरमैन जितेन्द्र जायसवाल, महेंद्र मल्ल, रामबदन सिंह, रामभोग सिंह, बृजेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, मंडलों के अध्यक्ष, राजेश जायसवाल, जीतन सिंह, दया शंकर मिश्रा, आदित्य, भोलेन्द्र पाल सिंह, रमाशंकर सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, नरेन्द्र सिंह, लालबहादुर सिंह, राजू सिंह, सुधीर सिंह, रामनरेश निषाद, राधेश्याम गुप्ता, फूलदेव निषाद, बैजनाथ, केदार सिंह, परवीन सिंह, रवि तिवारी, बलराम तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago