Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। मुठभेड़ में मारे गए विपिन सिंह को सरंक्षण देने, वारदात की साजिश रचने का आरोपित माफिया राकेश यादव को देवरिया जेल भेज दिया गया है। राकेश की पत्नी ने मुख्यमंत्री, डीएम, एसएसपी और जेल प्रशासन को पत्र भेजकर इस पर आपत्ति जताई है।
गुलरिहा, झुंगिया निवासी राकेश यादव पर आपराधि साजिश का मामला दर्ज है। बदमाश विपिन सिंह ने प्रॉपर्टी डीलर छोटू के घर पर चढ़कर गोली चलाई थी जिसमें उसके दोस्त का भाई घायल हो गया था। इसके अलावा एक बच्चा भी घायल हुआ। उसी दिन मुठभेड़ में विपिन सिंह पुलिस की गोली से घायल हो गया था और लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस इस मामले में आपराधिक साजिश का आरोपित राकेश यादव को बनाई है। तभी से वह फरार था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इसी बीच पिपराइच के एक मामले में उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब उसे देवरिया जेल भेजा गया है। पत्नी अनीता का कहना है साजिश के तहत जेल बदला गया है, उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…