Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में शामिल माफिया राकेश यादव के भाई व भयहू समेत तीन के खिलाफ गुलरिहा फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर इन लोगों ने शिक्षक की नौकरी हासिल की है। इस समय दोनों महराजगंज जिले में तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने जिला स्तर पर चिन्हित किए गए टॉप 10 व टॉप 100 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की है। झुंगिया के रहने वाले माफिया राकेश यादव के गैंग से जुड़े बदमाशों की जानकारी के लिए गुलरिहा थाने पर एक टीम गठित हुई है। टीम में शामिल दारोगा अजय कुमार वर्मा को शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि जेल में बंद माफिया राकेश यादव के भाई चंद्रशेखर यादव और उसकी पत्नी रेनू फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं। बशारतपुर के रहने वाले श्रवण यादव ने उनको नौकरी दिलवाया है। चंद्रशेखर और उसकी पत्नी महराजगंज जिले के प्राथमिक विद्यालय देवीपुर और प्राथमिक विद्यालय औरहिया में तैनात हैं। सूचना के आधार के आधार पर आरोपितों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि आरोपितों के प्रमाण पत्र की जांच करने सोमवार को गुलरिहा पुलिस महराजगंज बीएसए कार्यालय जाकर जांच करेगी।
गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…
मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…
गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…