Categories: HealthNews

रवि किशन बोले: गोरखपुर एम्स ​के कंस्ट्रक्शन में नहीं आएगी कोई रुकावट

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन ने मंगलवार को एम्स का ​निरीक्षण किया। इसके बाद वह प्रथम संस्थान निकाय बैठक में शामिल हुए। एम्स की निदेशक सहित अन्य सभी लोगों से बात करते हुए सांसद ने कहा कि एम्स के निर्माण में किसी तरह की बांधा नहीं आने दी जाएगी। यदि कोई रुकावट आ रही है तो जरूर बताएं। हम तत्काल इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि एम्स के निर्माण का सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का है। इसलिए किसी तरह की ​कोई प्रॉब्लम नहीं आने दी जाएगी।

एलएनटी के अधिकारियों को लगाई फटकार
बैठक के दौरान सांसद ने एलएनटी के अधिकारियों को निर्माण कार्य की सुस्ती पर फटकारा। कहा कि आप लोगों ने 2020 में एम्स निर्माण करने का वादा किया था। परंतु अभी यह वादा पूरा नहीं हुआ। इसके निर्माण में किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। इस दौरान सांसद रवि किशन ने एम्स में बने कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। कोरोना मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। एम्स निदेशक से बात करते हुए कहा कि जल्द से जल्द यहां एंबुलेंस की सुविधा दिलवाने का प्रयास करुंगा।

धर्म विरोधी हैं विपक्षी, करते भगवान का अपमान
गोरखपुर पहुंचने पर सांसद रवि किशन ने गोरखनाथ बाबा का दर्शन किया। गोरखनाथ मंदिर जाकर उन्होंने गोरखनाथ बाबा से आशीर्वाद लिया। सांसद ने कहा कि शिव अवतारी गोरखनाथ बाबा की कृपा से सब कुछ अच्छा होगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर खुशी जताई। कहा कि मैं 151 दीया अपने आवास के सामने जलाउंगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि पांच अगस्त को दीपावली का समय है। कार सेवा में बलिदान देने वाले लोगों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग धर्म विरोधी हैं। इसलिए भगवान श्रीराम के मंदिर पर सवाल उठाते हैं। ये लोग हिंदूत्व, हिंदू धर्म और हमारे भगवान का अपमान करते हैं। रवि किशन ने कहा कि बुधवार से शुभ घड़ी आएगी। कोरोना की महामारी भी खत्म होगी।

कोरोना मरीजों को जल्द से जल्द एम्स में करें भर्ती: कमलेश पासवान
एम्स गोरखपुर के अध्यक्ष अम्बरीश मित्तल की अध्यक्षता में प्रथम संस्थान निकाय की बैठक में बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि एम्स के सौ बेड अस्पताल को जल्द से जल्द तैयार करके कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जाए। वेंटीलेटर के अभाव में मरीजों की मौत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कमलेश पासवान ने कहा कि गोरखपुर में एम्स का निर्माण बड़ी बात है। बैठक में 18 बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago