सुशांत सिंह केस की सीबीआई जांच के लिए रवि किशन ने लिखी चिट्ठी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। रवि किशन ने कहा कि अभी तक वह इस मामले में चुप थे। लेकिन पुलिस से पुलिस की लड़ाई देखकर उनका मन नहीं माना। मुंंबई की पुलिस अब बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही है। यह तो बिल्कुल ही गलत हो रहा है। कल को मुंबई की पुलिस बिहार में किसी अपराधी को पकड़ने जाए और वहां बिहार पुलिस की मदद न मिले तो क्या होगा। सांसद रवि किशन ने कहा कि सुशांत उनको सर कहकर बुलाते थे। बिहार से ​निकलकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। भोजपुरी इलाके से निकले थे। उनका भी कोई गॉड फादर नहीं था। रवि किशन ने कहा कि सुशांत उनके छोटे भाई की तरह से थे।

सुशांत के इस तरह जाने का दुख
रवि किशन ने कहा कि सुशांत के इस तरह से जाने का उनको बड़ा दुख है। उनके सभी फैंस की नजर इस केस पर है। उनकी फैमिली भी संशय में है। इस केस में न्याय मिलने से कहीं ना कहीं नए अभिनेताओं ओर उभरते हुए कलाकारों को बल और हिम्मत मिलेगा। फिल्म इंडस्ट्री में वह अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।

हर राज्य की पुलिस का सम्मान
रवि किशन ने कहा कि देश के जिम्मेदार नागरिक की तरह वह राज्य की पुलिस का सम्मान करते हैं। इसलिए चाहते हैं कि यह सम्मान बना रहे। महराष्ट्रा पुलिस अपना काम कर रही है। इस पर उनको किसी तरह का संशय नहीं है। लेकिन यदि किसी तरह से पुलिस पर संदेह हुआ तो अपराधियों का मन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस केस में बहुत सी जटिलताएं सामने आ चुकी है। इस केस में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago