गोरखपुर। नए साल में आयोजित होने जा रहे गोरखपुर महोत्सव में मैथिली ठाकुर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। आयोजन समिति ने उनका नाम तय कर लिया है। महोत्सव के दूसरे दिन 13 जनवरी की शाम छह बजे से पारंपरिक गीत प्रस्तुत करने के मैथली गोरखपुर आएंगी।
मूल रूप से बिहार, मधुबनी की रहने वाली 20 साल की मैथिली ठाकुर वर्ष 2017 में रियलिटी शो राइजिंग स्टार सीजन – 1 की फाइनलिस्ट रही हैं। यहीं से वह अपनी गायकी के कारण सुर्खियों में आईं। सोशल मीडिया के फेसबुक, यू – ट्यूब और इंस्टाग्राम पर उनकी फैंस फॉलोइंग एक करोड़ से अधिक है। महोत्सव समिति ने तय किए कलाकारों के नाम महोत्सव समिति ने अन्य कलाकारों के नाम तय कर लिए हैं। मैथिली के अलावा कवि सम्मेलन के लिए भी बड़े कवियों को आमंत्रित किया गया है। पद्मश्री सुनील जोगी, दिनेश बावरा, विष्णु सक्सेना और पद्मिनी सक्सेना भी मंच पर विराजमान होंगे।
