Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। कोरोना काल में किन्नर समाज ने भी आमजन की सेवा में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। खराब समय में लोगों की मदद करके मिसाल बने। ऐसे ही एक किन्नर की कहानी पर आधारित मलय मिश्रा की शार्ट फिल्म “राधा मंगलामुखी ” का मुर्हूत सांसद रवि किशन ने मकर संक्रांति के मौके पर किया। फ़िल्म के निर्देशक मलय मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल में एक किन्नर के जीवन की कहानी पर आधारित फिल्म में समस्याओं को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
समाज में उपहास के बावजूद किसी के खराब वक्त में कैसे किन्नर ने मदद की है। फ़िल्म में इसको दिखाया गया है। मुर्हूत के दौरान सांसद रवि किशन ने मलय मिश्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सबजेक्ट पर बन रही फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म को लेकर सांसद ने टिप्स भी दिए। इस शार्ट फिल्म में राधा किन्नर की भूमिका अभिनेता विमल पांडेय निभा रहे हैं। साथ में आशिफ़ जहीर, प्राणेश, जय, विपिन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी आलेख अजयश्री ने, संगीत उमेश मिश्रा और दीपक श्रीवास्तव ने दिया है। फिल्म के गायक पिंटू सिंह और संगीत सम्राट सिंह का है।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…