Estimated reading time: 0 minutes
गोरखपुर। खोराबार इलाके के भैंसहा— बल्ली चौराहे पर मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक 48 साल के राम आसरे मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी। रात में साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहे थे। उधर से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। रामआसरे का कुछ लोगों से रुपए का लेनदेन और पट्टीदारी में विवाद था। सभी पहलुओं को जांच के दायरे में लाकर पुलिस छानबीन कर रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए डीआईजी— वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीमें बना दी हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में राम आसरे के भाई रामनयन की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नामजद अभियुक्तों में एक जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है। अन्य आरोपित गहिरा, शिवपुर, रेती चौक कोतवाली, खोराबार, मठिया बुजुर्ग, जंगल सिकरी के रहने वाले हैं।
मेडिकल स्टोर के पास ही मारी गोली
रामपुर कोइराना टोला के राम आसरे मौर्या की खोराबार के भैंसहा गांव स्थित बल्ली चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। मेडिकल स्टोर से कुछ ही दूर गए तभी किसी ने उनको गोली मार दी। वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। रास्ते में जा रहे किसी व्यक्ति ने उनको गिरा देखा तो एक्सीडेंट समझकर वह नजदीक गया। तब मालूम हुआ कि उनके सिर और सीने में गोली लगी है। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। गोली मारकर हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पाकर डीआईजी—एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। खोराबार, झंगहा और स्वॉट टीम को घटना का पर्दाफाश करने की जिम्मेदारी सौंपी। फिलहाल, पुलिस हत्या की वजह तलाशने में लगी है।
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
रघुनाथ, रामधनी, रामनाथ, राम दिहल, केशव सिंह, पंकज सिंह, ओम प्रकाश जैसवाल, जीवन जैसवाल, जवाहर यादव, सीमा, अभय दुबे, संजय शुक्ला और पंकज शाही
-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…
- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…
बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…