Categories: Crime

असली पुलिस वालों ने की थी लखनऊ जा रहे दो सराफा कारोबारियों से लाखों रुपए नकदी और सोने की लूट

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। महराजगंज जिले के निचलौल निवासी दो सराफा कारोबारियों को चेकिंग की धौंस देकर वर्दी पहने बदमाशों ने लूट बस्ती में तैनात दरोगा और सिपाहियों ने की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 3 को पकड़कर लूट का माल बरामद कर लिया है। गोरखपुर के डीआईजी- एसएसपी जल्द ही वारदात का पर्दाफाश करेंगे।
निचलौल कस्बा निवासी राजू वर्मा और दीपक निचलौल में ही सराफा कारोबारी गौतम वर्मा के कर्मचारी हैं। बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच दोनों घर से निकले। उनके पास 11 लाख रुपए और गला हुआ 5 लाख का सोना था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोरखपुर रोडवेज पहुंचकर दोनों ने बस बदली। लखनऊ जाने वाली जनरथ में सवार हुए। तभी वर्दी पहने दो बदमाशों ने उनको बस से उतार लिया। कार्मल की तरफ ले जाकर एक टेंपों में बिठाया। नौसढ़ में ले जाकर पीटने लगे। दोनों एक जिम में घुस गए तो वर्दी वालों को देखकर उसने दोनों को निकाल दिया। तभी बदमाश बैग लेकर भाग गए। बाद में पता लगा कि 30 लाख से अधिक की लूट हुई है। उनकी सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। इसके पहले शाहपुर इलाके में चेकिंग के बहाने भी ऐसी घटना हो चुकी है।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

2 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

2 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

3 months ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

3 months ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

3 months ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

3 months ago