Categories: News

गोरखपुर एयरपोर्ट के इंतजाम देख गदगद हुईं मनीषा कोइराला

Estimated reading time: 1 minute


गोरखपुर। मुंबई से गोरखपुर के रास्ते नेपाल जा रही फिल्म एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंतजाम की सराहना की। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किए गए उपायों को देखकर वह खुश नजर आईं। एयरपोर्ट के अधिकारियों के इस प्रयास पर अनोखे अंदाज में उन्होंने धन्यवाद दिया। मनीषा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन की संजीदगी दूसरों के लिए भी प्रेरणा का श्रोत है।

मंगलवार की दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट से वह गोरखपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट के इंतजाम और सुरक्षा मानक को देखकर उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल से मिलकर अनूठे अंदाज में धन्यवाद बोला। उन्होंने अपने दोनों हाथों के अंगूठे को उठाकर एयरपोर्ट अधिकारियों का अभिवादन किया। गोरखपुर में फ्लाइट से उतरने के बाद वह सोनौली बार्डर होकर वह काठमांडू नेपाल चली गईं।


मनीषा कोइराला के अनूठे अंदाज को सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया। यहां बता दें कि कोरोना के संक्रमण काल में फ्लाइट शुरू होने पर एयरपोर्ट गोरखपुर के अधिकारी काफी संजीदगी से लगे हुए हैं। यहां बता दें कि मुंबई से गोरखपुर लौटने पर सांसद रवि किशन ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। इस दौरान जो भी कमियां सामने आईं। उनको दूर करने का निर्देश उन्होंने दिया। एयरपोर्ट पर पैंसेजर्स की सुविधा को लेकर सांसद रवि किशन काफी सजग रहते हैं।
नेपाल में होम क्वारंटीन रहेंगी मनीषा कोईराला
मुंबई से आईं अभिनेत्री मनीषा कोईराला सोनौली बॉर्डर से सड़क मार्ग होते हुए काठमांडू के लिए रवाना हुईं। इससे पूर्व उनके पहुंचने के पर परिजनों के साथ चिकित्सकों ने स्क्रीनिंग की। वह गोरखपुर से सड़क मार्ग से चलकर अपने चाचा प्रकाश कोईराला और अन्य परिजनों के साथ शाम 4 बजे सोनौली पहुंची। नेपाली क्षेत्र में पहले से मौजूद उनके परिजन नेपाली सेना के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। उनके पहुंचते ही नेपाली सेना ने उन्हें अपनी सुरक्षा में ले लिया। उन्हें लेकर राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हो गए। डीएसपी रूपन्देही एनबी शाही ने बताया है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन्हें काठमांडू के लिए रवाना किया गया। श्री शाही के अनुसार वह होम क्वारंटीन रहेंगी।।
Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago