Categories: CrimeNews

किराएदार संग मिलकर तीन बच्चों की मां ने रची पति के मर्डर साजिश, पढ़िए पूरी कहानी

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। चिलुआताल इलाके नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी अजय यादव की हत्या उसकी पत्नी रीना के इशारे पर किराएदार सुनील साहनी ने की थी। शराब के नशे के आदी अजय की हरकतों से उसकी पत्नी तंग आ चुकी थी। पति से पीछा से छुड़ाने के लिए उसने किराएदार से नजदीकी बढ़ाई। उधर किराएदार को लगा कि एक तरफ अजय की पत्नी का साथ उसे मिल जाएगा तो दूसरी तरफ अजय को रास्ते से हटाकर उसकी पत्नी संग करोड़ों की प्रापर्टी का मालिक भी बन जाएगा। लेकिन सर्विलांस की मदद से पुलिस ने किराएदार सुनील साहनी और रीना यादव को गिरफ्तार कर लिया।

बनगाई जंगल में मिली लाश, शुरू हुई छानबीन
28 मार्च की सुबह गुलरिहा इलाके के बनगाई जंगल में एक युवक की लाश मिली। शरीर का अधिकांश हिस्सा जानवर खा गए थे। पैर और कपड़ों से उसकी पहचान चिलुआताल के नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी अजय यादव के रूप में हुई। तीन बच्चों का पिता अजय 21 मार्च की सुबह घर से निकला था। तभी से लौटकर वह घर नहीं आया। 23 मार्च को उसकी पत्नी रीना ने पति की गुमशुदगी चिलुआताल थाना में दर्ज कराई। पुलिस अजय की तलाश कर पाती। इसके पहले उसकी लाश ​जंगल में मिल गई।

किराएदार प्रेमी संग मिलकर बनाई हत्या की योजना
पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो शक अजय की पत्नी रीना पर गया। सर्विलांस के जरिए मालूम हुआ कि रीना की बात​चीत किराएदार सुनील साहनी से होती थी। आठ माह पूर्व ही सुनील ने अजय के मकान पर किराए पर कमरा लिया था। इस बीच उसकी नजदीकी रीना से बढ़ गई। शराब पीकर रोजाना मारपीट करने की आदतों से तंग रीना भी पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए उसने सुनील साहनी संग मिलकर पति के हत्या की योजना बना डाली।

करोड़ों की प्रापर्टी संग पत्नी पर थी नजर
पुलिस ने जब रीना और सुनील को पकड़ा तो पूरी कहानी सामने आ गई। पूछताछ में सुनील ने पुलिस को बताया कि पति की पिटाई से आजिज रीना उसके काफी करीब आ चुकी थी। वह चाहती थी कि किसी तरह से नशेड़ी से छुटकारा मिल जाए तो वह नई जिंदगी शुरू कर सके। सुनील की नीयत पहले रीना पर खराब हुई। इसे बाद उसे पता लगा कि अजय के पास करोड़ों रुपए की प्रापर्टी भी है। इसलिए उसने सोचा कि अजय की हत्या करके रीना से शादी कर लेगा। इससे उसका दोनों काम हो जाएगा। बेहद ही आसानी से वह करोड़ों रुपए की प्रापर्टी का मालिक बन जाएगा।

पहले पिलाई शराब, फिर काट दिया गला
अजय यादव को शराब पीने की लत थी। उसे शराब का आफर देकर कोई भी अपने साथ लेकर चला जाता था। इसका फायदा सुनील साहनी ने उठाया। किराएदार के रूप में दोनों के बीच जान पहचान पहले से थी। 21 की सुबह करीब नौ बजे अजय को शराब पिलाने के बहाने सुनील साहनी गु​लरिहा की तरफ ले गया। वहां शराब खरीदकर बनगाई जंगल में आराम से बैठकर पीने की बात कही। दोनों जंगल में पहुंचे तो अजय यादव को उसने जमकर शराब पिलाई। नशा चढ़ने पर अजय गिर पड़ा। तभी सुनील ने उसका गला काट दिया। इसके बाद झाड़ियों के बीच खाई में धकेलकर अकेले लौट आया। अपने रिश्तेदार के घर के पास उसने बाइक खड़ी कर दी। जांच में वह पुलिस को शराब पीने वाली जगह पर भी ले गया। शराब की शीशी के साथ अजय यादव की चप्पल और बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने पति के कत्ल की योजना गढ़ने वाली पत्नी रीना यादव और किराएदार सुनील साहनी को जेल भेज दिया। पिता की हत्या और मां के जेल जाने से तीन बच्चे असहाय हो गए हैं।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago