Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। भाजपा सांसद और भोजपुरी मेगास्टार रवि किशन शुक्ला ने रविवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम का आशीर्वाद लेकर सांसद ने उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्रीज को लेकर के चल रहे प्रयासों और कार्यों पर चर्चा की। भोजपुरी की पांच फिल्मों का मुर्हूत करने के लिए करने के लिए रवि किशन लखनऊ पहुंचे थे। सीएम से मुलाकात के बाद रवि किशन ने बताया कि महराज जी की इच्छा है कि भोजपुरी फिल्में नेशनल अवार्ड तक पहुंचें।
सीएम ने उनसे कहा है कि उत्तर प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में अपार संभावनाएं छिपी हुई हैं। यहां भोजपुरी फिल्म की शूटिंग होने से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के कलाकारों को एक बड़ा अवसर प्राप्त होगा। भोजपुरी की पहचान अन्य भाषाओं में बन रही फिल्मों की तर्ज पर मिल रहा है। सीएम ने भोजपुरी फिल्म जगत को यूपी में नई पहचान के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।
भोजपुरी को मिलेगा पूरा प्यार और सम्मान
इस दौरान सांसद रवि किशन शुक्ला ने सीएम के सामने भोजपुरी फिल्म के कलाकारों और फिल्मों को प्रोत्साहित करने की उनकी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि हम सब पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ एक नई पहचान देने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। पूर्वांचल में हमारे क्षेत्र के भोजपुरिया समाज के लोगों का प्यार और सम्मान मिल रहा है। उससे हम सब भोजपुरी को नेशनल अवार्ड दिलाने में सफल होंगे। सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब उड़िया, कन्नड़, तेलगु की तरह भोजपुरी को लोग पूरी दुनिया में जानेंगे। खूब प्यार और सम्मान देंगे।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…