Categories: CrimeNews

पापा संग घूमने गई मासूम बेटी, गला कसकर मार डाला

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर स्थित एक भट्ठे पर काम करने वाले युवक ने अपनी दो साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार को बेटी अपने पिता संग बाइक पर घूमने गई थी। बेटी को नाजायज औलाद बताकर पिता ने उसकी जान ले ली। मासूम की हत्या के बाद सोमवार की सुबह वह खुद शव लेकर पहुंचा। गुस्साए लोगों ने उसे पीटने की कोशिश की भी। सूचना मिलने पर चिलुआताल पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।

शराब पीने की आदत, शक में पत्नी की पिटाई
चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला टोला पीरु शहीद निवासी बिजई ने अपनी बेटी इन्दू की शादी कुछ वर्ष पहले गुलरिहा थाना क्षेत्र के महतबरवा जंगली टोला निवासी रमेश के साथ की थी। रमेश को शुरू से ही शराब पीने लत थी। इसलिए वह अक्सर नशे में पत्नी संग विवाद करता था। इंदू के पिता विजई बैजनाथपुर में ईंट भट्टे पर ईंट पाथते हैं। बच्चों को साथ लेकर इंदू ​अपने पिता के पास चली गई। वहीं पर बच्चों के साथ रहकर काम करने लगी। रमेश की बड़ी बेटी काजल की तबियत खराब चल रही थी।

बेटी की लाश साथ लेकर भट्ठे पर पहुंचा रमेश
रविवार को रमेश अपने ससुर के पास पहुंचा। उसने कहा कि काजल को इलाज के लिए ले जा रहा है। पापा के आने पर बेटे प्रिंस (5 ) वर्ष और श्रेया (2 ) ने भी जाने की जिद कर दी। रात में वह बच्चों को लेकर बाग में सो गया। आधी रात के बाद दो साल की बेटी श्रेया का दुपट्टे से गला कस दिया। सुबह बेटी की लाश और दोनों बच्चों को लेकर ईंट भट्ठे पर पहुंच गया। उसकी हरकत देखकर लोग गुस्सा हो गए। लोगों ने उसे पीटने की कोशिश की। भट्ठे के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। छोटी बच्ची की हत्या का मामला सामने आने पर तत्काल पुलिस पहुंची। पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर​ लिया। चिलुआताल पुलिस का कहना है कि रमेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

16 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

16 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

17 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago