Categories: News

जानिए कैसे बदली ट्रैफिक व्यवस्था, वरना भरना पड़ सकता है जुर्माना

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए मोहद्दीपुर चौराहे को मॉडल के रूप में चुना गया गया है। इस चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए सोमवार को दिन में पुलिस अधिकारियों ने मंथन किया। एडीजी अखिल कुमार ने चौराहे का जायजा लिया। चार घंटे वहां मौजूद रहकर वह उन सभी संभावनाओं की तलाश करते रहे जिनसे जाम की समस्या खत्म हो सके। उनके साथ डीएम के विजेंद्र पांडियन और डीआईजी एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी रहे। पुलिस अधिकारियों ने रामनगर करजहां में अस्थाई बस अड्डा बनाने की पहल की। मोहद्दीपुर चौराहे पर लेफ्ट लेन खाली कराने के लिए कोन लगवाया। एडीजी ने कहा है कि लेफ्ट में जगह खाली न होने पर चालान भी काटा जाएगा। लेकिन इसके पहले सभी को जानकारी दी जाएगी।

मोहद्दीपुर के लिए यह लिया गया फैसला
— मोहद्दीपुर चौराहे से हर मार्ग पर बाएं लेन को फ्रीन लेन घोषित किया गया। इस लेन में डिवाइडर लगाया जाएगा जिन लोगों को बाईं तरफ नहीं जाना होगा। वह लोग कोन के माध्यम से बंट जाएंगे। नियम तोड़ने वालों से भारी जुर्माना वसूलने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
— देवरिया से आने वाले बड़े वाहन और चार पहिया वाहन सुबह 9 बजे से दो बजे तक प्रवेश नहीं करेंगे। यह वाहन देवरिया बाईपास होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। केवल दो पहिया वाहन, ऑटो और एंबुलेंस को ही अनुमति होगी।
— महराजगंज से आने वाले वाहन जो जेल बाईपास होते हुए मोहद्दीपुर चौराहे पर आकर शहर में प्रवेश करते है। वह बिछिया तिराहे से कौवाबाग अंडरपास से शहर में प्रवेश करेंगे।

— अगले 15 दिन के अंदर देवरिया, कुशीनगर, बिहार को जाने वाले प्राइवेट बस जो विश्वविद्यालय के आसपास चलते हैं। उन्हें कड़जहां पुलिस चौकी के सामने शिफ्ट किया जाएगा।
— पीडब्लूडी को चौराहे के नवीनीकरण कार्य दिया गया है, तत्काल उस स्थान पर यातायात सुगम के लिए मरम्मत करेंगे।
— ऑटो को चौराहे से 200 मीटर आगे कूूड़ाघाट की तरफ ठहराव के लिए स्थान दिया गया है जहां से आगे सवारी उतारेंगे और बैठाएंगे।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

18 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

18 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

19 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago