Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। किसी जमाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी रहे हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) के अध्यक्ष सुनील सिंह अब समाजवादी पार्टी के साथ होंगे। शनिवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। शनिवार को पार्टी में शामिल होने के बाद, सिंह ने योगी आदित्यनाथ की तुलना ‘रावण’ से कर दी। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ‘हतियारी’ (कातिल) है।
खारिज हो गया था पर्चा
बीजेपी के खिलाफ पूरी तरह बगावत पर उतरे सुनील ने लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन पर्चा खारिज होने पर चुनाव नहीं लड़ पाए थे। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ आवाज बुलंद करने के कारण योगी आदित्यनाथ ने उन्हें किनारे कर दिया था। तभी से सुनील सिंह ने बगावत का बिगुल फूंक दिया।
रासुका में मिली जमानत
साल 2002 में योगी ने हिंदू युवा वाहिनी का गठन किया था। तब इसे एक सांस्कृतिक संगठन बताया गया। इस संगठन की वजह से योगी अपनी अलग पैठ बनाने में कामयाब रहे। तब इस संघटन के फायर ब्रांड रहे सुनील भी खूब चर्चा में रहे।
कई बागी बनेंगे सपाई
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह पर 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पंचरूखिया कांड, मोहन मुंडेरा कांड, मऊ दंगा सहित कई घटनाओं के बाद संघटन का कद बढ़ता गया। बाद में बगावत करके सुनील सिंह ने हिन्दू युवा वाहिनी (भारत) का गठन कर लिया।
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…