Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। कमिश्नर जयंत नार्लिकर के व्यैक्तिक सहायक(पीए) संजय शर्मा की मंगलवार की रात कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कई दिनों से बीआरडी मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा था। पीए की पत्नी और बेटी भी संक्रमित है। दोनों को बीआरडी में भर्ती कराया गया हैं। सांसद रवि किशन ने संजय के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया।
8 जुलाई को बिगड़ी हालात, मेडिकल में कराया एडमिट
कमिश्नर के पीए की तबीयत आठ जुलाई को खराब हुई। नौ जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैम्पल दिया। अगले ही दिन कोरोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया। मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। संजय की मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध था। यकीन करना मुश्किल है कि वो अब हमारे बीच नहीं रहे।
सोशल मीडिया पर शोक, लोगों ने जताया दुख
लंबे समय से कमिश्नर के पीए के रूप में तैनात संजय की मौत ने सबको झकझोर दिया। उनके साथी यह सोचकर हैरान थे कि एक जिंदादिल इंसान इतनी जल्दी जिंदगी से कैसे हार गया। संजय को करीब से जानने वाले लोग काफी दुखी नजर आए। तमाम लोग उनकी मौत से सहम उठे। संजय की मौत पर पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों ने गहरा दुख जताया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त की।
65 नए मरीज मिले, 1207 हुए कोरोना संक्रमित
मंगलवार को गोरखपुर में 65 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 40 शहरी और 25 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। इस वक्त जिले में कोविड-19 के कुल 579 एक्टिव मरीज हैं जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1207 हो चुकी है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मिले संक्रमितों में से 602 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
पूर्व राज्य मंत्री पप्पू कोरोना पॉजिटिव
पादरी बाजार में रहने वाले उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री जितेंद्र कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू भइया की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरियाणा के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनके बड़े बेटे विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले निमोनिया की शिकायत पर उन्हें भर्ती किया गया। चिकित्सकों की सलाह पर कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…
मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…
गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…
गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…