Estimated reading time: 1 minute
गोरखपुर। कोरोना वायरस को लेकर सावधानी और बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई है। विभिन्न चौराहों पर पब्लिक को जनता कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी जा रही है। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को अभियान का शुभारंभ किया। मोहद्दीपुर चौराहे पर जनता को जानकारी दी गई। कोरोना से बचाव को लेकर पंपलेट भी बांटा गया।
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी से अपील किया है कि 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात 09 बजे तक लोग घरों में ही रहें। प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा को यह जिम्मेदारी सौपीं। बस, टेंपो और अन्य वाहनों में जाकर पुलिस ने यात्रियों के बीच पंपलेट दिया। एसपी के साथ टीएसआई रुद्र प्रताप सिंह, टीएसआई अजय कुमार, टीएसआई दयाशंकर सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
इस तरह से किया जा रहा है जागरूक
“यह एक अभियान शुरू किया गया है। चौराहों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान हर चौराहे पर चलाया जा रहा है।
आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी यातायात
– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…
गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…
* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…
गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…
गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…
– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…