Categories: Crime

उरुवा में भाजपा नेताओं पर लाठी चलाने वाले थानेदार लाइन हाजिर, तीन सिपाही सस्पेंड

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। उरुवा में रविवार को ट्रकों की आवाजाही रोकने की बात करने पर सिपाहियों के साथ मिलकर भाजपा नेताओं पर लाठी चार्ज करने वाले थानेदार दिनेश कुमार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। सोमवार की देर रात एसएसपी ने कार्रवाई की। उन्होंने मुख्य आरक्षी पारसनाथ यादव, आरक्षी मनोज यादव और सुशील जायसवाल को सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए। पुलिस की लाठी से भाजपा नेता गौरी शंकर का सिर फट गया था। एक पत्रकार सहित कई लोग घायल हुए थे। घटना की जानकारी होने पर सोमवार को बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, विधायक संत प्रसाद, पूर्व मंत्री राजेश​ त्रिपाठी सहित कई लोग गौरी शंकर का हालचाल लेने उनके घर पहुंचे। सांसद ने घटना में शामिल पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई करने के लिए एसएसपी से बात की. एसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने लिए पीड़ितों ने सीओ गोला को तहरीर दिया।

उरुवा में ओवरलोड ट्रक जाने से सड़क खराब हो रही है। रविवार को एक ट्रक का पहिया धंस गया था। पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी के साथ भाजपा नेता गौरी शंकर मिश्र उर्फ डिंकू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अमित चंद्र पांडेय सहित कई लोग राहत सामग्री बांटने निकले। जनता ने ट्रकों की समस्या बताई तो इसकी सूचना अमित चंद्र पांडेय और नीरज दुबे ने एसओ उरुवा को दी। एसओ उरुवा पहुंचे तो भाजपा नेताओं को अपशब्द कहते हुए लाठी चार्ज कर दिया। गौरीशंकर ने बताया कि पुलिस के हमले में उनको और उनके चाचा हरीशंकर मिश्रा (अप्रवासी भारतीय) को गंभीर चोट लगी। उनका सिर फट गया। उनके चाचा के गले से सोने की चेन और महंगा मोबाइल गायब हो गया। घटना के कवरेज के लिए पहुंचे एक पत्रकार को भी पुलिस ने पीटा और मोबाइल छीन लिया। मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार को बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, विधायक संत प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्टिर सिंह, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, अस्मिता चंद्र, माया शंकर शुक्ला,नित्यानंद मिश्र, श्याम नारायण मिश्र, देवेश निषाद, शत्रुघ्न कसौधन, संतोष त्रिपाठी, संजय सिंह, योगेश प्रताप सिंह, सौरभ चतुर्वेदी,रतन प्रकाश दुबे, रामबृक्ष यादव और संतोष श्रीवास्तव ने घायल भाजपा नेता गौरी शंकर मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए एसएसपी से बात की। सांसद ने कहा कि यह घटना अति निंदनीय है। एसओ ने जनता के साथ खराब व्यवहार किया। एसएसपी ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया। अन्य तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago