Categories: News

पुलिस खटखटाएगी पंचायत चुनाव के मतदान कर्मचारियों का दरवाजा, जानिए क्या है वजह

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने पर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की ट्रेनिंग कराई जा रही है। 15 अप्रैल 2021 को जनपद के 20 विकास खंडों के 4657 मतदान बूथों पर निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इस बार 24 हजार मतदान कर्मचारियों की तैनाती गई है। सभी कर्मचारियों की ट्रेनिंग योगी बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह और एनेक्सी भवन के सभागार में छह अप्रैल से शुरू हुई है। लेकिन तमाम कार्मिक ट्रेनिंग में नहीं पहुंच रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए ऐसे कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जारी कर दिया है।

दरवाजे पर जाएगी पुलिस, दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने से बचने के लिए बहानेबाजी भारी पड़ सकती है। ट्रेनिंग में अबसेंट रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस उनके घर पहुंचेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर पुलिस दर्ज मुकदमों की विवेचना भी होगी। इसके अलावा जो कर्मचारी 50 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। उनके खिलाफ जानबूझकर काम न करने के आरोप में अनिवार्य सेवानिवृत्ति की संस्तुति की जाएगी।

अब 10 और 11 को पूरी करेंगे ट्रेनिंग

जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक अबसेंट चल रहे कर्मचारियों का एक मौका दिया जाएगा। उनके लिए दोबारा 10 और 11 अप्रैल को ट्रेनिंग कराई जाएगी। यदि कर्मचारी नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसकी सारी जिम्मेदारी उन सभी कर्मचारियों की होगी जो निर्वाचल कार्य से बचने के लिए प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो रहे हैं।

15 अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के निर्वाचन की प्रक्रिया 15 अप्रैल को होगी। इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग उप्र के आदेश के क्रम में जनपद के विकास खंडों (ग्रामीण खंडों) में निर्वाचन की तिथि 15 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसलिए जिले में सरकारी देसी, अंग्रेजी शराब और भांग की दुकानें भी बंद रहेंगी।

“त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन — 2021 की ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के लिए 10 और 11 को प्रशिक्षण के लिए पहुंचने के संबंध में सूचना जारी गई है। इसलिए सभी लोग प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। काउंटर पर अपनी उपस्थित भी दर्ज कराएं।”
– राजेश कुमार सिंह, एडीएम/फाइनेंस
प्रभारी अधिकारी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

1 month ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago