Categories: CrimeNews

गोरखपुर: सो रहे युवक को पुकारा, गोली मारकर ले ली जान

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। शाहपुर के खरैया पोखरा में शुक्रवार की रात बदमाशों ने घर में घुसकर मोबाइल पार्ट्स कारोबारी को गोली मार दी। गोली चलने से मोहल्ले में दहशत फैल गई। परिवार के लोग युवक को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। शुरूआती जांच में किसी से दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। व्यापारी की हत्या किसने और क्यों की यह जानने के लिए सर्विलांस और सीसी कैमरे की मदद से पुलिस ले रही है।

कमरे में सोने चले गए, कुछ देर बाद पहुंचे बदमाश
मूल रुप से बस्ती जिले के पैकवलिया, पिपरासाजी निवासी कृष्ण स्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे में तृतीय श्रेणी कर्मचारी हैं। असुरन, खरैया पोखरा में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटे 30 वर्षीय वेद प्रकाश मोबाइल पार्ट्स के थोक व्यापारी थे। परिवार के लोगों ने बताया कि चार माह पूर्व उनकी शादी हुई थी। शुक्रवार की रात में 10 बजे भोजन करने के बाद वेद प्रकाश और उनकी पत्नी रेखा दूसरे मंजिल पर स्थित अपने कमरे में सोने चले गए।

तिवारी कहकर पुकारा, मार दी गोली
आधे घंटे बाद उनके गेट पर किसी ने धक्का मारना शुरू कर दिया। उन्हीं लोगों ने तिवारी—तिवारी कहकर आवाज दी। आवाज सुनकर वेद प्रकाश कमरे से बाहर निकले। बालकनी से झांककर पुकारने वाले को देखने लगे। तभी बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। आंख के आसपास गोली लगने से वह गिर पड़े। फायरिंग सुनकर परिजन बाहर निकले। उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी पाकर एडीजी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो बाइक सवार चार संदिग्ध
परिजनों ने किसी से दुश्मनी से इंकार किया। इसलिए पुलिस की जांच में उलझ गई। घटनास्थल के आसपास मकानों की छानबीन करने पर एक सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक सवार के आवागमन की जानकारी सामने आई। इसलिए पुलिस अनुमान लगा रही है कि पूर्व नियोजित तरीके से बदमाश पहुंचे। लेकिन इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं किसी अन्य की हत्या के लिए बदमाश तो नहीं पहुंचे थे। गलतफहमी में वेद प्रकाश को निशाना बनाकर फरार हो गए।

“घटना की छानबीन की जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।”
सोनम कुमार, एसपी सिटी

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

11 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

11 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

13 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago