Categories: NationalNews

गोरखपुर से चलेगी दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन, आईआरसीटीसी दे रहा 9450 रुपए का टूर पैकेज

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। स्टैचू ऑफ यूनिटी के साथ चार ज्योतिर्लिंग और साबरमती आश्रम भ्रमण यात्रा के उत्साह को देखते हुए कोरोना संक्रमण काल के बाद पहली दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन गोरखपुर से चलेगी। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन का संचालन 28 जनवरी से छह फरवरी तक करने जा रहा है। नौ रात और 10 दिन के पैकेज के लिए हर पैंसेजर को महज 9450 रुपए मूल्य चुकाना होगा। आईआरसीटीसी के लोगों का कहना है कि इस पैकेज में कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम् (रामनाथ स्वामी मन्दिर) और मदुरई (मीनाक्षी मन्दिर) की दर्शन यात्रा कराई जाएगी। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर और झांसी रेलवे स्टेशनों से मिलेगी।

पैकेज में मिलेगा नाश्ता और खाना

दक्षिण भारत दर्शन यात्रा के इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन शामिल है। स्थानीय यात्रा बसों से कराई जाएगी। धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी इसमें शामिल रहेगी। इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा. यात्रा प्रारंभ होने की सूचना जारी होते ही 150 से अधिक लोगों ने बुकिंग करा दी। आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाई जा रही है।


यहां से कराएं यात्रा की बुकिंग

यात्राओं की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए लखनऊ कार्यालय के मोबाइल नंबर 8287930908/09/10/11/12/13/14/15, कानपुर- 8287930930/32/34, प्रयागराज- 8287930697/ 8595924294, गोरखपुर- 8287930937/8595924297, वाराणसी-8595924274/8287930939, झांसी-8287930933 और आगरा-8595924302/299 से ली जा सकती है।

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago