Categories: News

इंस्पेक्टर साहब गस्त में कहां हैं? भेजिए अपनी लाइव लोकेशन

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। जिले में तैनात थानेदार और चौकी इंचार्ज अब कप्तान को झांसा नहीं दे पाएंगे। रात में गस्त पर निकलने के दौरान लाइव लोकेशन भेजकर अपनी मौजूदगी बताएंगे। लोकेशन के आधार पर उनकी जांच की जाएगी। रात में गस्त के दौरान मिलने वाली लापरवाही को देखते हुए डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने यह निर्देश दिए हैं। वाट्सएप ग्रुप पर लाइव लोकेशन भेजने के बाद जांच के लिए अलग— अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

लूट, चोरी रोकने के लिए लगती है ड्यूटी

रात में चोरी, लूट, डकैती और राहजनी सहित अन्य घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाती है। थानावार स्थान चिन्हित करके उनको पिकेट और गस्त पर मौजूद रहने के लिए निर्देश दिए गए होते हैं। थानेदारों और चौकी प्रभारियों को मोबाइल रहने के निर्देश है।

वायरलेस पर लोकेशन बताकर हो जाते गायब
कई बार अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंप करके थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी गायब हो जाते हैं। कंट्रोल रूम से लोकेशन पूछे जाने पर ड्यूटी स्थल बता देते हैं. लेकिन असल में वहां उनकी मौजूदगी नहीं होती।
कागजों में ड्यूटी करने की शिकायत सामने आने पर डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने थानेदार और चौकी प्रभारियों के लिए नई व्यवस्था बनाई है। उन्होंने आदेशित किया है कि अपने सीयूजी नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप पर लाइव लोकेशन भेजकर अपनी उपस्थित बताएंगे। रात में ड्यूटी के दौरान इसका उपयोग करना होगा। रात में 12 बजे के बाद जब लोकेशन जारी होगी तो किसी भी उपस्थिति को जांचने के लिए संबंधित इलाके एडिशनल या सर्किल आफिसर को भेज दिया जाएगा। इससे उन थानेदारों की गतिविधियों पर लगाम कसेगी जो ड्यूटी का झांसा देकर गायब हो जाते हैं।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

8 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

9 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago