Categories: News

किसानों को समृद्ध बनाएगी गन्ने की खेती: महेंद्र पाल सिंह

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड इकाई पिपराइच गोरखपुर की तरफ से आयोजित वृहद गन्ना बुवाई प्रचार अभियान का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पिपराइच चीनी मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक महेंद्र पाल सिंह और उप गन्ना आयुक्त ऊषा पाल फीता काटकर किया। इस मौके पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पिपराइच चीनी मिल अत्याधुनिक चीनी मिल के रूप में स्थापित हुई है। मिल में पेराई के लिए रोजाना 50000 कुंटल गन्ने की आवश्यकता होगी। इसलिए किसान भाई अधिक से अधिक गन्ने की बुवाई करें जिससे चीनी का उत्पादन बढ़ सके। इससे आप सभी समृद्ध होंगे। गन्ना उत्पादन से किसानों की आय बढ़ेगी। चीनी मिल जब अपने पूर्ण क्षमता में चलेगी तो पिपराइच नगर पंचायत सहित पूरे क्षेत्र का विकास होगा। विधायक ने कहा कि अब तो गन्ने का पूर्ण रूप से भुगतान भी हो रहा है। कहीं पर भी गन्ने के मूल्य का कोई बकाया नहीं रह गया है। यदि कोई बकाया है वह भी जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।

इस मौके पर किसानों ने विधायक महेंद्र पाल सिंह के जरिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि गन्ना बुवाई के लिए उन्हें ऋण के रूप में बीज उपलब्ध कराया जाए। इसका भुगतान तब लिया जाए जब गन्ने की फसल मिल में पेराई के लिए पहुंच जाए। उसी समय गन्ने के बीज का पैसा काट लिया जाए। विधायक ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अरविंद सिंह, जीएम राजीव श्रीवास्तव, जिला गन्ना अधिकारी अस्थाना संजय कुमार, उप गन्ना प्रबंधक बीएस बघेल, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र भारती, राम बदन सिंह, हरिओम जायसवाल, ग्राम प्रधान लव सिंह, पप्पू सिंह, दिनेश सैनी, पंकज जायसवाल, संजय पाठक, रामकिशुन, राजभर, सुरेंद्र निषाद सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Chai Panchayat

खबरें नए गोरखपुर की

Recent Posts

मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 में उल्लेखनीय कार्य पर छह पुलिसकर्मी सम्मानित

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित मिशन…

1 month ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना से गांवों को मिलेगी नई दिशा : कमलेश पासवान

125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति देवरिया। जनपद के…

1 month ago

2027 में फिर सरकार, 2047 में विकसित भारत का संकल्प साकार करें : पंकज चौधरी

मैं कार्यकर्ता-उन्मुख नेता, संगठन और कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि : प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर। भारतीय जनता…

1 month ago

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का होगा अभूतपूर्व स्वागत

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर आगमन पर भव्य…

1 month ago

10वीं तक विद्यालय शुक्रवार को रहेंगे बंद

गोरखपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा…

1 month ago

नो हेलमेट, नो ईंधन पर सख्ती, 17 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

गोरखपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

1 month ago