Categories: CrimeNews

चेन लुटेरों की फुटेज जारी, पुलिस देगी 25 हजार का ईनाम

Estimated reading time: 1 minute

गोरखपुर। महिलाओं की चेन लूटकर दहशत फैलाने वाले लुटेरों की तलाश में पुलिस ने फुटेज जारी किया है। चार दिनों से लगातार हो रही घटनाओं में शामिल रहे बाइक सवार बदमाशों की फोटो देखकर आमजन भी पुलिस को सूचना दे सकते हैं। शनिवार की रात फुटेज जारी करके गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की। एसएसपी के निर्देश पर सभी थानेदार, चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

शुक्रवार को दो महिलाओं के गले से लूटी थी चेन
राप्ती नगर फेज चार में सुबह पांच बजे टहलने निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींच ली और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक दोनों बदमाश फरार हो गए थे। शुक्रवार की सुबह राप्तीनगर फेज चार में रहने वाली 60 वर्षीय कमलावती पत्नी सावल दास शुक्रवार की सुबह पांच बजे टहलने निकलीं थीं। अभी कुछ दूर ही गई थी कि बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर परिवारीजन भी पहुंच गए। कमलावती के बेटे विनोद कुमार ने 112 न. पर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर गुलरिहा इलाके के महुआ तिराहा पर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से बदमाशों ने चेन छीन ली।

पीछे से आए बाइक सवार खींच ले गए चेन

कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के घोरघटिया निवासी शंभू शरण श्रीवास्तव की पत्नी गिरिजा देवी बुधवार को गुलरिहा के शिवपुर शहबाजगंज निवासी अपनी बेटी मीना के घर आई थी। शुक्रवार की सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। वह महुआ तिराहा के तरफ जा रही थी कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटकर फरार हो गए,महिला ने शोर मचाया आसपास के लोग जुटे तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंच कर जांच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद लुटेरों की तलाश में जुटी है।

Chai Panchayat

चुस्की की चौपाल, मुद्दे की पड़ताल

Recent Posts

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक आयोजित

-सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर गोरखपुर। शहर में व्यापारियों की…

5 hours ago

मोबाइल पर बात करने पर टोकने से विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला

- एम्स थाना क्षेत्र की घटना, हत्या के प्रयास में बहू गिरफ्तार; चाकू बरामद गोरखपुर।…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सांसद रवि किशन बने ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’

बिना मानदेय निभाएंगे जिम्मेदारी, अभिनय, रंगमंच और फिल्म उद्योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर छात्रों को…

6 hours ago

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

4 months ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

4 months ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 months ago