Categories: CrimeNews

अंगूठा निशानी का क्लोन बनाकर लगाई ढाई करोड़ की चपत, जानिए पूरा मामला

Estimated reading time: 0 minutes

गोरखपुर। अंगूठा निशानी का क्लोन बनाकर ग्राहक सेवा केंद्रों से करीब ढाई करोड़ रुपए की जालसाजी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरोह में शामिल अधिवक्ता, रजिस्ट्री आफिस में जमा लोगों के आधार कार्ड और रजिस्ट्री पेपर की फोटोकापी से अंगूठा निशानी का क्लोन बनाने में मदद करता था। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 755 क्लोन फिंगर प्रिंट, आधार कार्ड, लग्जरी कारों सहित कई सामान बरामद हुए। जालसाजी के आरोपियों की पहचान पादरी बाजार निवासी जय शंकर यादव, शाहपुर के चरगांवा निवासी निवासी नरेंद्र रंजन,पीएसी कैंप बिछिया निवासी कृष्ण नंदन पांडेय, खजनी के भगवानपुर निवासी अधिवक्ता सुधीर कुमार पासवान, खलीलाबाद निवासी मनोज कुमार यादव, कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के मुंडेरालाला निवासी निवासी सदानंद श्रीवास्तव, नंदानगर निवासी उपेंद्र सिंह और बिछिया निवासी लल्ला कुमार सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। इनके दो साथियों की तलाश चल रही है।

रामगढ़ताल थाना में दर्ज हुआ था मुकदमा
एसएसपी ने बताया कि रामगढ़ताल इलाके के सुनील कुमार सिंह के बैंक एकाउंट से 20 हजार रुपए निकल गए हैं। जांच में पता लगा कि ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकले हैं। जांच में मालूम हुआ कि एक बड़ा रैकेट इस धंधे में शामिल है। आरोपी लल्ला सिंह ने फर्जी तरीके से ग्राहक सेवा केंद्र खोल लिया था। उसके ग्राहक सेवा केंद्र की आईडी का इस्तेमाल करके फ्राड किया जा रहा था। अधिवक्ता उपेंद्र रजिस्ट्री दफ्तर से नकल के माध्यम से अंगूठे का निशान और आधार कार्ड नंबर हासिल करते थे। अंगूठा निशानी मिलने पर उसकी निशान का क्लोन बनाकर ग्राहक सेवा केंद्र से रुपए कुछ फर्जी खातों में ट्रांसफर कर देते थे। फिर एटीएम में जाकर पैसे निकालने में आसानी होती थी।

अभियुक्तों पर होगी गैंगेस्टर, रासुका की कार्रवाई
पकड़े गए जालसाजी के आरोपियों के दो साथियों जितेंद्र कुमार पांडेय और अजय कुमार निषाद की तलाश पुलिस कर रही है। एसएसपी ने बताया कि कार्रवाई में 775 फिंगरप्रिंट क्लोन, चार बायोमैट्रिक मशीन, नौ एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 10 मोबाइल फोन, 135 रजिस्ट्री पेपर, 1574 आधार कार्ड डाटा, एक लैपटॉप, दो चार पहिया वाहन ओर 44800 रुपए नगद, एक प्रिंटर और एक स्कैनर भी बरामद किया गया। इनके दो साथी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। क्राइम की साइबर सेल को एसएसपी ने 50 हजार रुपए के इनाम देने की घोषणा की। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने आर्थिक अपराध किया है। इसलिए इनके खिलाफ गैंगेस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Chai Panchayat

News of Naya Gorakhpur

Recent Posts

होली पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

– दो मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे भक्त प्रह्लाद रथ यात्रा का शुभारंभ, चार मार्च को…

3 weeks ago

ईरान, इजराइल सहित खाड़ी देश में फंसे लोगों का जिला प्रशासन ने मांगा ब्यौरा

गोरखपुर। शासन ने ईरान, इजराइल तथा खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में चल रहे युद्ध…

3 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा महोत्सव–2026’ का भव्य समापन

* तीन दिनों तक प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का साक्षी बना परिसर गोरखपुर। महाविद्यालय परिसर…

4 weeks ago

गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय में उमड़ा स्नेह का सागर, पूर्व छात्रा मिलन समारोह बना स्मृतियों का उत्सव

गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला महाविद्यालय का प्रांगण उस समय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब…

1 month ago

गोरखपुर में 22 फरवरी को खिलेगा वसंत का महोत्सव

गोरखपुर। वसंत ऋतु के आगमन पर शहर में 22 फरवरी को पुष्पों की बहार सजने…

1 month ago

मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट

– प्रेस क्लब के विकास संबंधी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब…

1 month ago